Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Announcement Video :आमिर खान प्रोडक्शंस की अगली फिल्म हैप्पी पटेल की अनाउंसमेंट, फिल्म में दिखा रोमांस-कॉमेडी का अनोखा मिश्रण

आमिर खान प्रोडक्शंस इससे पहले लगान, तारे जमीन पर, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी यादगार फिल्में बड़े पर्दे पर ला चुका है। जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लौटाया है।
आमिर खान प्रोडक्शंस की अगली फिल्म हैप्पी पटेल की अनाउंसमेंट, फिल्म में दिखा रोमांस-कॉमेडी का अनोखा मिश्रण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। आमिर खान प्रोडक्शंस की नई फिल्म हैप्पी पटेल की अनाउंसमेंट हो गई है। ये मूवी एक अनोखी जासूसी फिल्म होगी, जिसे एक्टर कॉमेडियन वीर दास डायरेक्ट करेंगे। यह उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू होगी। इसमें वीर दास और मोना सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म का घोषणा बिल्कुल हटकर और बेहद मजेदार तरीके से की है। अनाउंसमेंट वीडियो में आमिर खान और वीर दास दिखाई दे रहे हैं। 

    आमिर के डॉयलाग और वीर दास की पिटाई से शुरुआत

    एक्टर अभिनेता स्टारर 3 मिनट के इस वीडियो की शुरुआत आमिर के डायलॉग और वीर दास की पिटाई के साथ होती है। जिसमें आमिर वीर को मारते हुए कहते हैं कि एक फिल्म क्या फ्लॉप बना दी, सब पीछे ही पड़ गए हैं। आगे आमिर, वीर दास से पूछते नजर आते हैं कि आखिर वो फिल्म में एक्शन, रोमांस और यहां तक कि आइटम नंबर को किस अंदाज में दिखाने वाले हैं।

    प्रोडक्शंस लगातार ला रही अनोखी कहानियां

    बता दें आमिर खान प्रोडक्शंस हमेशा पिछले कई समय से हटकर और अनोखी कहानियां दर्शकों तक पहुंचा रही है। फिल्म पैप्पी पटेल से पहले लगान, तारे जमीन पर, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी यादगार फिल्मों के बाद, यह फिल्म भी यूनिक सिनेमा दिखाने के तरफ कोशिश की गई है। वहीं आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ वीर दास का ये दूसरा कोलैबोरेशन है। इससे पहले वो 'डेल्ही बेली' में काम कर चुके हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts