Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indigo Airline :MP में इंडिगो की उड़ाने पड़ी ठप, 11 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, क्रू की कमी से बिगड़ी स्थिति

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देशभर में मंगलवार को 6 प्रमुख घरेलू हवाई अड्डों पर इंडिगो का ऑन टाइम परफॉर्मेंस (ओटीपी) सिर्फ 35% रहा।
MP में इंडिगो की उड़ाने पड़ी ठप, 11 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, क्रू की कमी से बिगड़ी स्थिति
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में विमान सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। दरअसल प्रदेश में इंडिगो की 11 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गई हैं। इस संबंध में इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि इंडिगो में क्रू प्रॉब्लम होने के कारण इंदौर आने-जाने वाली 4-5 फ्लाइट कैंसिल हैं। जबकि कुछ फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि क्रू मेंबर की कमी के कारण बुधवार को इंडिगो की देशभर से संचालित होने वाली 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

    उधर, इंडिगो एयरलाइन ने पुष्टि करते हुए बताया कि- कुछ दिनों में हमें कई अनिवार्य कारणों से देरी और कैंसिलेशन का सामना करना पड़ा है। इनमें तकनीकी समस्याएं, हवाई अड्डों पर भीड़-भाड़ और परिचालन संबंधी कई जरूरतें शामिल हैं। जिस पर कंपनी काम कर रही है। इसे जल्द ही ठीक किया जाएगा।

    कैसे बनी स्थिति

    सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के विभिन्न हवाई अड्डों पर बनी यह स्थिति नए FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) नियमों के दूसरे चरण के लागू होने के बाद पैदा हुई है। वहीं फ्लाइट कैंसिल-डिले होने का संकट मंगलवार से शुरू हुआ और बुधवार तक पूरे देश में हालात और भी बिगड़ेते गए। इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन और‍ डिले की मार सबसे ज्यादा मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और गुजरात के छोटे एयरपोर्ट्स पर पड़ी है।

    Twitter Post

    गुस्साएं यात्री ने की शिकायत

    इंदौर से मुंबई की फ्लाइट 6E-2053 में सीट बुक करने वाले एक यात्री ने एक्स पर शिकायत की है कि 4 दिसंबर 2025 की उनकी बुकिंग बदलकर 5 दिसंबर कर दी गई। न तो इसके लिए सहमति ली गई और न ही पहले से सूचना दी गई। यात्री ने कहा कि इसी फ्लाइट से जुड़ी उनकी आगे की अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी तय है। शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट कर यात्री से अनुरोध किया कि वे अपना PNR डायरेक्ट मेसेज (DM) के जरिए साझा करें, ताकि मामले की जांच कर उचित सहायता की जा सके।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts