Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में कोतवाली TI समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित, चौक बाजार में जुए के अड्डे पर ACP की दबिश के बाद कार्रवाई

भोपाल के चौक बाजार में जुए के अड्डे पर ACP की दबिश के बाद कोतवाली TI समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। मौके से दर्जनभर से ज्यादा जुआरी और करीब सवा दो लाख रुपये जब्त हुए।
भोपाल में कोतवाली TI समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित, चौक बाजार में जुए के अड्डे पर ACP की दबिश के बाद कार्रवाई
भोपाल में कोतवाली TI समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित

भोपाल। राजधानी भोपाल में जुए के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही सामने आने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात गौड़ समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई में बीट प्रभारी ASI राकेश गुर्जर और माइक्रो बीट प्रभारी आरक्षक नरेंद्र रावत भी शामिल हैं। तीनों को लाइन अटैच करते हुए निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई चौक बाजार क्षेत्र में जुए के अड्डे पर ACP कोतवाली संतोष पटेल की टीम की दबिश के बाद की गई। छापे के दौरान पुलिस ने दर्जनभर से ज्यादा जुआरियों को पकड़ा था। मौके से करीब सवा दो लाख रुपये भी जब्त किए गए थे।

ACP की दबिश में पकड़े गए दर्जनभर से ज्यादा जुआरी

जानकारी के मुताबिक गत दिवस ACP कोतवाली संतोष पटेल ने अपनी टीम के साथ चौक बाजार इलाके में जुए के अड्डे पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में जुआरियों को पकड़ा गया और मौके से करीब 2.25 लाख रुपये की राशि जब्त की गई। ACP की इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधिकारियों ने यह पता लगाने के लिए जानकारी जुटाई कि इलाके में जुए की गतिविधियां कितने समय से चल रही थीं और स्थानीय पुलिस की ओर से इसे रोकने के लिए क्या कार्रवाई की गई थी।

जुआ चलने की जानकारी के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप

जांच के दौरान सामने आया कि क्षेत्र में जुए की गतिविधियां संचालित होने की जानकारी स्थानीय पुलिस को थी, इसके बावजूद उन्हें रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। बताया गया है कि जुआ बंद कराने को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से पहले भी थाना स्तर पर निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने को गंभीरता से लिया गया। जांच के दौरान थाना प्रभारी प्रभात गौड़ पर जुआरियों को संरक्षण देने से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल की गई।

भोपाल में ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट, VIP रोड पर भिड़ीं कई गाड़ियां, बाइक सवार घायल

TI के साथ बीट और माइक्रो बीट प्रभारी पर भी कार्रवाई

जांच के आधार पर DCP जोन-3 आयुष गुप्ता ने कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात गौड़ के साथ बीट प्रभारी ASI राकेश गुर्जर और माइक्रो बीट प्रभारी आरक्षक नरेंद्र रावत के खिलाफ कार्रवाई की। तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने के साथ निलंबित किया गया है। कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

जुए के मामले में भोपाल पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई

जुए की गतिविधियों को लेकर थाना स्तर के पुलिस अधिकारियों पर भोपाल पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। इससे पहले बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव को भी निलंबित किया गया था। उनके खिलाफ भी जुआरियों को संरक्षण देने से जुड़े आरोप सामने आए थे। लगातार हुई इन कार्रवाइयों के बाद पुलिस महकमे में थाना स्तर पर जुए और सट्टे जैसी गतिविधियों को लेकर निगरानी और जवाबदेही का मुद्दा भी सामने आया है।

भोपाल में कारोबारी के घर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया; 6 ऑडियो में धमकी का दावा

जुए के अड्डे से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस

ACP कोतवाली संतोष पटेल ने थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि की है। पुलिस अब चौक बाजार में पकड़े गए जुआरियों से पूछताछ के आधार पर जुए के अड्डे से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्षेत्र में जुए की गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस कार्रवाई के बाद अब मामले से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts