PlayBreaking News

भोपाल:एक्स गर्लफ्रेंड पर चाकू से किया हमला, बीच-बचाव में बहन घायल; भीड़ देख भागा आरोपी

भोपाल के शंकर नगर इलाके में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को बीच सड़क रोककर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसे बचाने आई उसकी बड़ी बहन पर भी आरोपी ने हमला कर दिया।
Follow on Google News
एक्स गर्लफ्रेंड पर चाकू से किया हमला, बीच-बचाव में बहन घायल; भीड़ देख भागा आरोपी

भोपाल। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल बहनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

सड़क पर दिनदहाड़े हमला 

शंकर नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने युवती को रास्ते में रोक लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने बेहद आक्रामक तरीके से वारदात को अंजाम दिया। अचानक हुए हमले से युवती को संभलने तक का मौका नहीं मिला और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। 

बहन बचाने पहुंची तो उस पर भी किया वार

हमले के दौरान जब पीड़िता की बड़ी बहन उसे बचाने के लिए आगे आई, तो आरोपी ने उसे भी निशाना बना लिया। चाकू के वार से उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

ये भी पढ़ें: मुरैना डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर पर गंभीर आरोप: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म केस, कोर्ट ने भेजा जेल

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी को युवती पर लगातार हमला करते और बाद में मौके से भागते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने वीडियो फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें: झाड़ू की आड़ में तस्करी! सूरजपुर में बस से 20 क्विंटल गांजा बरामद, कीमत 2 करोड़ रुपए

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता पहले रिश्ते में थे, लेकिन किसी विवाद के चलते दोनों अलग हो गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी काफी समय से युवती पर नजर रख रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। और जांच पड़ताल जारी है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts