Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झाड़ू की आड़ में तस्करी!सूरजपुर में बस से 20 क्विंटल गांजा बरामद, कीमत 2 करोड़ रुपए

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस से करीब 20 क्विंटल गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। झाड़ू की आड़ में गांजे की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में लिया है, जबकि कई आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जांच जारी है।
सूरजपुर में बस से 20 क्विंटल गांजा बरामद, कीमत 2 करोड़ रुपए
Surajpur News

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गुरुवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बस से करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बस के ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांजा कपड़ों की गठरियों में छिपाकर रखा गया था।

झाड़ू की आड़ में गांजे की तस्करी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि सरगुजा पासिंग बस के जरिए झाड़ू की आड़ में गांजा मध्य प्रदेश के कटनी भेजा जा रहा था। बस में झाड़ू बेचने वाले कुछ महिला और पुरुष भी सवार थे, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

जयनगर थाना क्षेत्र में मिली सूचना पर कार्रवाई

यह पूरा मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नीलम कंपनी की बस (CG-15-EH-4301) अंबिकापुर से मध्य प्रदेश की ओर जा रही है और उसमें बड़ी मात्रा में गांजा हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिलफिली के पास नाकेबंदी कर जांच शुरू की।

Breaking News

बस रुकते ही आरोपी फरार

जैसे ही पुलिस ने बस को रोका, उसमें सवार महिला और पुरुष मौके से उतरकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान कपड़ों की गठरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। बस को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया गया है।

बस में 15-20 यात्री थे सवार

प्रत्यक्षदर्शी विजय सोनी के अनुसार, बस में करीब 15 से 20 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने संदिग्ध गतिविधि देखकर डायल-112 को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।

हाल ही में भी हुई थी बड़ी गांजा बरामदगी

गौरतलब है कि 5 दिन पहले महासमुंद जिले में पुलिस ने 3 करोड़ रुपये का 6 क्विंटल गांजा पकड़ा था। उस मामले में गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था और उसे मशीनरी सामानों के नीचे छिपाया गया था।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts