Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजधानी में हत्या कर सुसाइड का सनसनीखेज मामला : चाचा ने भतीजे को छोटे तालाब में फेंका, फिर खुद ने लगा दी छलांग; मौत

Follow on Google News
राजधानी में हत्या कर सुसाइड का सनसनीखेज मामला : चाचा ने भतीजे को छोटे तालाब में फेंका, फिर खुद ने लगा दी छलांग; मौत
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने 6 साल के भतीजे को पहले तालाब में फैंक दिया और उसके बाद खुद भी कूदकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।  रेस्क्यू टीम द्वारा दोनों का शव बाहर निकाल कर हमीदिया अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब के सुसाइड पॉइंट का है।

भतीजे की हत्या कर की खुदकुशी

जानकारी के अनुसार, कैसर ताज (24) निवासी चिकलोद रोड अपने 6 साल के भतीजे अहमद ताज को आज स्कूल लेने के लिए पहुंचा। स्कूल से वह सीधे खटलापुरा छोटे तालाब स्थित सुसाइड पॉइंट पर पहुंचा। जहां पर उसने पहले भतीजे को छोटे तालाब में फेंक दिया, फिर खुद ने भी तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि चाचा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसे एक माह पूर्व परिजनों ने  घर से भगा दिया था। घर से भगाने के बाद वह बीते एक माह से अपने ससुराल में बीवी बच्चों के साथ रह रहा था। देखें वीडियो...

हत्या और आत्महत्या का कारण अज्ञात

जहांगीराबाद पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।  फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अब तक पुलिस को  कारण का पता नहीं चल सका है। ये भी पढ़ें- VIDEO : डॉग ट्रेनिंग सेंटर के संचालक और कर्मचारियों ने पार की क्रूरता की हद… कुत्ते को फांसी लगाकर बेरहमी से मार डाला मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts