PlayBreaking News

भोपाल:अयोध्या बायपास 10 लेन प्रोजेक्ट के लिए कार्रवाई तेज, 38 पक्की झुग्गियां हटाईं

भोपाल के अयोध्या बायपास में 10 लेन बायपास प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को तेज कर दिया गया है। इसके लिए परियोजना के रास्ते में आ रही 38 पक्की झुग्गियों को हटा दिया गया है।
Follow on Google News
अयोध्या बायपास 10 लेन प्रोजेक्ट के लिए कार्रवाई तेज, 38 पक्की झुग्गियां हटाईं

भोपाल के अयोध्या बायपास को 10 लेन में बदलने की तैयारी तेज हो गई है। सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत रास्ते में आ रहे मकान, दुकानें, धार्मिक स्थल और सरकारी भवन हटाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को अर्जुन नगर इलाके में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 38 पक्की झुग्गियां हटा दीं। यहां रहने वाले परिवारों को जमुनिया ग्राम पंचायत के लालपुरा गांव में शिफ्ट किया गया है। गोविंदपुरा एसडीएम भुवन गुप्ता ने बताया कि प्रभावित परिवारों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। शनिवार को इलाके में अनाउंसमेंट भी कराया गया था। इसके बाद कई लोगों ने खुद ही अपने मकान खाली कर दिए थे जबकि बाकी अतिक्रमण रविवार को हटाया गया।

सुबह से दोपहर तक चली कार्रवाई

रविवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस बल की मौजूदगी में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई जो दोपहर करीब 3 बजे तक चली। नगर निगम के 50 से ज्यादा कर्मचारी कार्रवाई में शामिल रहे। अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि जिन मकानों का पूरा हिस्सा सड़क की जद में आ रहा था उन्हें पूरी तरह हटाया गया। वहीं कुछ मकानों के केवल आंशिक हिस्से तोड़े गए हैं।

हाईटेंशन लाइन और ग्रीन बेल्ट के बीच शिफ्टिंग का विरोध

इधर दीपक नगर बावड़ियाकलां की झुग्गी बस्ती को बाग मुगालिया एक्सटेंशन में शिफ्ट किए जाने का लोगों ने विरोध किया। करीब 35 परिवारों को वहां बसाया गया है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जगह ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में आती है और इसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग विरोध में उतर आए और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने 'पेड़ कटेंगे, हम कटेंगे' जैसे नारे लगाए।

ये भी पढ़ें: सागर: शराब दुकान पर बवाल, कर्मचारियों की पिटाई से दो युवकों की मौत; गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

पर्यावरण और सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

पर्यावरणविद् एवं बाग मुगालिया एक्सटेंशन निवासी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि दीपक नगर की बस्ती में लोग करीब 32 साल से रह रहे थे। शनिवार को प्रशासन ने उन्हें श्मशान घाट के सामने खाली पड़ी जमीन पर शिफ्ट कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह लोगों को बसाया जा रहा है वहां पहले से सैकड़ों पेड़ हैं। साथ ही श्मशान घाट में आने वाले लोग इसी क्षेत्र में वाहन पार्क करते हैं। ऐसे में यहां झुग्गियां बसने से हरियाली और खुले क्षेत्र दोनों पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: भोपाल: टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, 20 फीट तक उठीं लपटें

मेट्रो और ट्रैफिक सुधार के लिए हो रहा चौड़ीकरण

अयोध्या बायपास को 10 लेन बनाने का उद्देश्य शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से सड़क नेटवर्क मजबूत करना है। प्रशासन का कहना है कि प्रोजेक्ट के लिए जरूरी जगह खाली कराई जा रही है ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts