PlayBreaking News

सागर:शराब दुकान पर बवाल, कर्मचारियों की पिटाई से दो युवकों की मौत; गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

शराब दुकान पर हुए एक विवाद के दौरान कर्मचारियों की पिटाई से दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने दुकान में आग लगा दी जिससे माहौल तनावपूर्ण होे गया।
Follow on Google News
शराब दुकान पर बवाल, कर्मचारियों की पिटाई से दो युवकों की मौत; गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

सागर जिले के शाहपुर में शराब दुकान के कर्मचारियों की कथित मारपीट से दो युवकों की मौत के बाद रविवार को जमकर हंगामा हो गया। गुस्साए लोगों ने शराब दुकान में आग लगा दी और सड़क पर जाम लगाकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। हालात बिगड़ने पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

शराब दुकान पर हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक शाहपुर स्थित शराब दुकान पर नीरज प्रजापति और उसके एक साथी का कर्मचारियों से विवाद हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने दोनों युवकों के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में नीरज प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

दूसरी मौत की खबर मिलते ही भड़का आक्रोश

दूसरे युवक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया। परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: श्योपुर: 23 दिन बाद कूनो लौटा चीता KAP-2, रणथंभौर से ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

गुस्साई भीड़ ने शराब दुकान में लगाई आग

विरोध प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित भीड़ ने शराब दुकान को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते दुकान से ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना मिलने पर नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: महासमुंद: थाने से गायब हुई गैस, डेढ़ करोड़ के घोटाले का खुलासा; फूड ऑफिसर निकला मास्टरमाइंड

भारी पुलिस बल तैनात, आरोपियों पर केस दर्ज

हालात को देखते हुए शाहपुर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद काफी देर बाद सड़क जाम खुलवाया जा सका। पुलिस ने शराब दुकान के कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts