Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में आज जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’! ढाई लाख दीपों से रोशन होंगे 28 स्थान, आखिर क्या है खास?

भोपाल में आज शाम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भोपाल में आज जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’! ढाई लाख दीपों से रोशन होंगे 28 स्थान, आखिर क्या है खास?
भोपाल में दीपों का सबसे बड़ा आयोजन

भोपाल में गुरुवार की शाम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भोपाल जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब ढाई लाख दीप जलाए जाएंगे। शहर में 17 और ग्रामीण इलाकों में 11 स्थानों पर सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सेवा, समर्पण, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण का संदेश देना है। कार्यक्रम के लिए शहर के ऐतिहासिक स्मारकों, प्रमुख चौराहों, घाटों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों को चुना गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में देवस्थलों, तालाबों और सामुदायिक परिसरों में दीप जलाए जाएंगे। इन स्थानों पर होने वाला दीप प्रज्ज्वलन भोपाल की संस्कृति, आस्था, इतिहास और विकास से जुड़े स्थलों को रोशन करेगा।

28 स्थानों पर जलेंगे करीब ढाई लाख दीप

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत भोपाल के अलग-अलग हिस्सों में सामूहिक रूप से दीप जलाए जाएंगे। इन दीपों के माध्यम से सेवा और सकारात्मकता का संदेश लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है। आयोजकों के अनुसार, शहर के प्रमुख स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थानीय लोगों की भागीदारी से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य गांवों को भी सेवा संकल्प अभियान से जोड़ना और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

मप्र स्टेट बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 100 उम्मीदवार बाहर, अब 14 मैदान में

नरेला में सवा लाख दीपों का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नरेला विधानसभा क्षेत्र में विशेष स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी है। मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवास पर भी दीपों से विशेष सजावट की जाएगी। यहां 25 फीट ऊंचे दीप स्तंभ में कुल 9,125 दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही नरेला विधानसभा क्षेत्र में सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष’ विषय पर विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें 25 वर्षों की यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

X Post

गांवों में मंदिरों और तालाबों पर रोशन होंगे दीप

ग्रामीण क्षेत्रों के कई धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे। ग्राम पंचायत चंदेरी के रामदेव बाबा मंदिर प्रांगण, अरेड़ी के अमृत सरोवर, ईमलिया में तालाब मंदिर के पास और पाटनिया के हनुमान मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित होंगे। इसके अलावा ईंटखेड़ी सड़क में नदी के पास, अमोनी के पटेल बाबा मंदिर, सिकंदराबाद के सामुदायिक शेड, बगरोदा के तालाब मंदिर और बरखेड़ी बाजयाफ्त में तालाब नर्सरी के पास भी दीप जलाए जाएंगे। बरखेड़ा बोन्दर में पाठशाला तालाब के पास और फंदा कलां के हरिहर मंदिर में भी सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले इन कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक एकता, जनभागीदारी और ग्राम विकास का संदेश देने की तैयारी है।

भोपाल में गणेश विसर्जन की तैयारियां तेज, बड़े घाटों पर क्रेन-पोकलेन और 24 घंटे रहेंगे गोताखोर

एक महीने तक चलेगा रक्तदान अभियान

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भोपाल में केवल दीप प्रज्ज्वलन ही नहीं, बल्कि रक्तदान और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में व्यापक रक्तदान अभियान चलाया जाएगा। 17 सितंबर को जिला चिकित्सालय भोपाल सहित जिले के 31 चिन्हित अस्पतालों और ब्लड सेंटरों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में अस्पतालों के अंदर रक्तदान के साथ अलग-अलग संस्थाओं के सहयोग से अन्य स्थानों पर भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में बंसल हॉस्पिटल शाहपुरा, न्यू भोपाल ब्लड सेंटर, अर्पण ब्लड सेंटर, वेद हाईटेक चैरिटेबल ब्लड सेंटर, करोंद ब्लड सेंटर एंड कम्पोनेंट सेंटर, पीपुल्स हॉस्पिटल ब्लड सेंटर, भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल और गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं हमीदिया चिकित्सालय सहित कई संस्थानों को शामिल किया गया है। इसके अलावा एम्स भोपाल, चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, जेके हॉस्पिटल, अपोलो सेज हॉस्पिटल ब्लड सेंटर, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सागर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, विजन ब्लड सेंटर, नोबल हॉस्पिटल, कस्तूरबा चिकित्सालय और अन्य चिन्हित केंद्रों पर भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

ओवैसी को मिली अनुमति तो टी. राजा को क्यों नहीं? भोपाल में सभा को लेकर हिंदू उत्सव समिति ने खोला मोर्चा

स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण भी होगा

अभियान के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर भी जोर दिया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ी देव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, भीमनगर में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ गोदभराई कार्यक्रम भी होगा। इसके अलावा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और जरूरत के अनुसार उनका टीकाकरण भी किया जाएगा। इस तरह अभियान के तहत रक्तदान के साथ स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts