Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ओवैसी को मिली अनुमति तो टी. राजा को क्यों नहीं? भोपाल में सभा को लेकर हिंदू उत्सव समिति ने खोला मोर्चा

भोपाल में असदुद्दीन ओवैसी की सभा के बाद सियासत एक बार फिर गरमा गई है। अब हिंदू उत्सव समिति ने तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह की सभा के लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगी है।
ओवैसी को मिली अनुमति तो टी. राजा को क्यों नहीं? भोपाल में सभा को लेकर हिंदू उत्सव समिति ने खोला मोर्चा
हिंदू उत्सव समिति ने टी. राजा सिंह की सभा के लिए अनुमति मांगी

AIMIM प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की भोपाल के सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में हुई सभा के बाद शहर की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है। अब हिंदू उत्सव समिति ने तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह की सभा के लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगने का फैसला किया है। समिति का तर्क है कि जब सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में ओवैसी की सभा को अनुमति दी गई, तो टी. राजा की सभा के लिए भी समान नियम होने चाहिए। ओवैसी की सभा 15 सितंबर को UCC के मुद्दे पर हुई थी।

हिंदू उत्सव समिति ने पुलिस को दिया आवेदन

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और संत समिति के अध्यक्ष महंत अनिल आनंद जी महाराज के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने टी. राजा सिंह की सभा के लिए आवेदन देने की बात कही। समिति ने 5 अक्टूबर को सभा आयोजित करने की अनुमति मांगी है। समिति की ओर से इकबाल मैदान, सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान और अग्रसेन चौक-इमामी गेट क्षेत्र में से किसी स्थान पर सभा की अनुमति देने का अनुरोध किया गया है। समिति का कहना है कि प्रशासन को सभी नेताओं और संगठनों के लिए एक जैसे नियम लागू करने चाहिए।

तेलंगाना : बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर थी नाराजगी

‘ओवैसी को अनुमति मिली तो टी. राजा को क्यों नहीं?’

समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि भोपाल में अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक नेताओं की सभाएं होती रही हैं। ऐसे में उनका सवाल है कि अगर ओवैसी की सभा को अनुमति दी जा सकती है, तो टी. राजा सिंह की सभा को अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती? यह मुद्दा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि टी. राजा सिंह की भोपाल में प्रस्तावित सभा को पहले अनुमति नहीं मिली थी। अब समिति उसी पुराने मामले का हवाला देते हुए दोबारा सभा की अनुमति मांग रही है।

मई में कैंसिल हुई थी टी. राजा की सभा

टी. राजा सिंह की भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में 31 मई को धर्मसभा प्रस्तावित थी। पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। कार्यक्रम रद्द होने के बाद टी. राजा सिंह की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी। उस दौरान उनके कुछ बयानों को लेकर भी विवाद हुआ था। उन्होंने एक समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और सभा रद्द होने पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उनके सोशल मीडिया से जुड़े विवादित बयानों को लेकर भोपाल के तलैया थाने में शिकायत और एफआईआर का मामला भी सामने आया था।

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी हुआ था विवाद

 की प्रस्तावित धर्मसभा के दौरान सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों का मामला भी सामने आया था। शिकायतकर्ता आदर्श इनवाते की शिकायत पर तलैया थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसमें दो इंस्टाग्राम अकाउंट संचालकों पर धमकी, अभद्र भाषा और कथित भड़काऊ टिप्पणियां करने के आरोप लगाए गए थे। ऐसे में टी. राजा की नई सभा को अनुमति देने से पहले पुलिस प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था से जुड़े पहलुओं को भी देखना होगा।

भोपाल में टी. राजा की सभा पर विवाद: हाईकोर्ट ने तत्काल राहत से किया इनकार, सरकार से मांगा जवाब

हिंदू उत्सव समिति ने पहले भी उठाए थे सवाल

टी. राजा की पिछली सभा की अनुमति रद्द होने के बाद हिंदू उत्सव समिति ने प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए थे। समिति ने दावा किया था कि कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी गई थी, लेकिन बाद में इसे कानून-व्यवस्था का हवाला देकर रोक दिया गया। समिति ने उस समय मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। समिति का कहना था कि धार्मिक कार्यक्रमों के लिए अनुमति देने में सभी संगठनों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।

अब पुलिस प्रशासन के फैसले पर नजर

ओवैसी की सभा के बाद टी. राजा सिंह की सभा की अनुमति को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। हालांकि, टी. राजा की 5 अक्टूबर की प्रस्तावित सभा को लेकर अंतिम अनुमति पुलिस प्रशासन देगा या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं, ओवैसी के कार्यक्रम को लेकर भी अलग-अलग संगठनों ने अपने-अपने तर्क रखे हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार समिति ने भी ओवैसी के कार्यक्रम की अनुमति पर पुनर्विचार की मांग की थी और टी. राजा के कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए समान प्रशासनिक मापदंड अपनाने की बात कही थी।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts