Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा में लोकायुक्त की कार्रवाई, कलेक्ट्रेट में 4 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

दिवाली से ठीक पहले मंगलवार दोपहर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में कार्रवाई करते हुए ट्राइबल विभाग के कर्मचारी ललित अहिरवार को कथित तौर पर रिश्वत लेते पकड़ लिया। टीम को देखकर कर्मचारी ने रिश्वत की रकम से भरा लिफाफा कूलर में छिपाने की कोशिश की, लेकिन लोकायुक्त ने उसे पकड़ लिया।
कलेक्ट्रेट में 4 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। शिकायतकर्ता ठेकेदार मिश्रा की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ट्राइबल विभाग के कार्यालय पहुंची थी। तलाशी के दौरान कूलर से करीब 4 हजार रुपए बरामद हुए, जिसके बाद कर्मचारी को हिरासत में ले लिया गया।

ठेकेदार की शिकायत पर पहुंची लोकायुक्त टीम

लोकायुक्त जबलपुर की टीम ठेकेदार मिश्रा की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने कलेक्ट्रेट स्थित ट्राइबल विभाग पहुंची थी। टीम के कार्यालय में प्रवेश करते ही कर्मचारी ने कथित रूप से रिश्वत की रकम वाला लिफाफा कूलर में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें: कटनी: निगम का क्लर्क 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा

कूलर में छिपाया रिश्वत का लिफाफा

लोकायुक्त टीम को देखते ही ललित अहिरवार ने आनन-फानन में रकम से भरा लिफाफा कूलर में छिपाने की कोशिश की। हालांकि, टीम की नजर उस पर पड़ गई और तत्काल कर्मचारी को अपने कब्जे में ले लिया गया।

लिफाफे से मिले करीब 4 हजार रुपए

टीम ने कूलर से लिफाफा बरामद किया, जिसमें करीब 4 हजार रुपए पाए गए। कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम ने कर्मचारी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

.

Breaking News

किस काम के बदले मांगी थी रिश्वत, जांच जारी

लोकायुक्त की टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि ठेकेदार से किस काम के एवज में कथित रूप से रिश्वत की रकम मांगी गई थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts