Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खिलचीपुर में खाद्य विभाग की कार्रवाई, दूध-घी से लेकर मावा बर्फी तक के सैंपल लिए

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.एस. खत्री ने डेयरी और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान दूध, घी, मावा, मावा बर्फी और सेव पापड़ी के नमूने जांच के लिए लिए गए। नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
खिलचीपुर में खाद्य विभाग की कार्रवाई, दूध-घी से लेकर मावा बर्फी तक के सैंपल लिए

खिलचीपुर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग जिले में लगातार निरीक्षण कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.एस. खत्री ने खिलचीपुर के होटल, रेस्टोरेंट और डेयरी का निरीक्षण किया। इस दौरान दूध, घी, मावा, मावा बर्फी और सेव पापड़ी के नमूने जांच के लिए लिए गए।

डेयरी और रेस्टोरेंट से लिए नमूने

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान थावरिया बाजार स्थित देव नारायण डेयरी से दूध और घी के नमूने लिए गए। वहीं, खिलचीपुर बस स्टैंड स्थित जय श्री महाकाल रेस्टोरेंट से मावा, मावा बर्फी और सेव पापड़ी के अलग-अलग नमूने संग्रहित किए गए।

Breaking News

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, खाद्य लाइसेंस और अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई।

संचालकों को दिए जरूरी निर्देश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने और ग्राहकों को सुरक्षित व गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के मुताबिक, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts