Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के ऐशबाग में 600 जनता क्वार्टर पर 23 नवंबर को चलेगा बुलडोजर, पुलिस बल नहीं मिलने से टली कार्रवाई

भोपाल के ऐशबाग में हाउसिंग बोर्ड के 600 जर्जर EWS मकानों को तोड़ने की कार्रवाई अब 23 नवंबर को होगी। पुलिस बल नहीं मिलने से 14 नवंबर की कार्रवाई टाल दी गई है।
भोपाल के ऐशबाग में 600 जनता क्वार्टर पर 23 नवंबर को चलेगा बुलडोजर, पुलिस बल नहीं मिलने से टली कार्रवाई
600 जनता क्वार्टर पर 23 नवंबर को चलेगा बुलडोजर

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के 600 जर्जर ईडब्ल्यूएस (जनता क्वार्टर) मकानों को तोड़ने की कार्रवाई अब 23 नवंबर को होगी। पहले यह कार्रवाई 14 नवंबर से शुरू की जानी थी लेकिन पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण हाउसिंग बोर्ड ने इसे टाल दिया है। हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर गौतम सिंह ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले बोर्ड ने सभी रहवासियों को 13 नवंबर तक मकान खाली कर सामान हटाने का अंतिम नोटिस जारी किया था।

पुलिस बल नहीं मिला, 9 दिन आगे बढ़ी कार्रवाई

हाउसिंग बोर्ड ने मकानों को खाली कराने के लिए पहले 14 नवंबर से कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की थी। इसके लिए रहवासियों को 13 नवंबर तक मकान खाली करने और अपना सामान हटाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि कार्रवाई के लिए पुलिस बल उपलब्ध नहीं हो सका। इसके चलते शनिवार को होने वाली तोड़फोड़ की कार्रवाई स्थगित कर दी गई। अब इसके लिए 23 नवंबर की तारीख तय की गई है।

विरोध के दौरान तीन महिलाओं की बिगड़ी थी तबीयत

मकान खाली कराने और तोड़ने की कार्रवाई को लेकर कॉलोनी में विरोध भी देखने को मिला। विरोध के दौरान तीन महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कार्रवाई को लेकर रहवासियों में चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

600 मकानों में 110 मूल आवंटी, 490 पर अनाधिकृत कब्जे का दावा

हाउसिंग बोर्ड के अनुसार इन 600 मकानों में रहने वाले लोगों में से केवल 110 वैध मूल आवंटी हैं। बाकी करीब 490 मकानों में अवैध कब्जे या अनाधिकृत रूप से लोग रह रहे हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 13 नवंबर के बाद इन भवनों में निवास करने या सामान रखने की अनुमति नहीं होगी।

PU Special : विश्व झील दिवस-भोपाल का तीन सीढ़ी तालाब सिस्टम अतिक्रमण में डूबा, स्विट्जरलैंड में हो रही आइस स्केटिंग

सहमति पत्र देने वाले वैध आवंटियों को मिलेगा किराया

हाउसिंग बोर्ड के मुताबिक केवल वैध मूल आवंटी ही राहत के पात्र होंगे। इसके लिए उन्हें मकान खाली करने के संबंध में बोर्ड कार्यालय में अपना सहमति पत्र जमा करना होगा। पात्र आवंटियों को मकान खाली करने के बाद नियमानुसार कलेक्टर दर पर मासिक किराया दिया जाएगा। वहीं अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों को किसी भी तरह का मुआवजा या किराया लाभ नहीं मिलेगा।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts