भिंड जिला अस्पताल में गर्भवती महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप ; स्टाफ नर्स सस्पेंड, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

भिंड। जिला अस्पताल के मेटरनिटी के डिलीवरी रूम में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जब महिला की मौत हुई तब बच्चे का जन्म नहीं हुआ था। जिसकी वजह से बाद में बच्चे की भी मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते दोनों की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे और स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया। साथ ही उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
मृतिका का पति चरण सिंह[/caption]
डिलीवरी नॉर्मल हो जाएगी - डॉक्टर
फूप की रहने वाली रेखा सिंह पति चरण सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा बुधवार सुबह करीब 10 बजे भिंड जिला अस्पताल ले जाया गया। दोपहर में महिला के चेकअप के बाद डॉक्टर और नर्स ने परिजनों से कहा कि डिलीवरी नॉर्मल हो जाएगी, टेंशन की बात नहीं है।इलाज में हुई लापरवाही : परिजन
रात करीब 1 बजे अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी और ब्लड प्रेशर लो होने लगा, जिसके बाद डॉक्टर्स और नर्स महिला को डिलीवरी रूम में ले गए। डॉक्टर ने परिजनों से पहले कहा कि महिला की स्थिति गंभीर है, ब्लड का जल्दी से इंतजाम करें फिर आधा घंटे बाद बोला कि अब ब्लड की जरूरत नहीं है, महिला की हालत में सुधार है। रात करीब 3 बजे महिला की डिलीवरी से पहले मौत हो गई। महिला की मौत का पता लगते ही परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा कर दिया।
कलेक्टर अस्पताल पहुंचे, नर्स को सस्पेंड किया
घटना की जानकारी मिलने के बाद भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव आज सुबह अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की। पीड़ित परिवार ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद कलेक्टर ने महिला की फाइल मंगवाई और रात में ड्यूटी पर तैनात नर्स राजकुमारी को सस्पेंड कर दिया। जबकि, महिला डॉक्टर पर कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ कार्यालय प्रस्ताव भेजा जा रहा है। [caption id="attachment_101097" align="aligncenter" width="600"]
मृतिका का पति चरण सिंह[/caption]





















