Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज : कड़ाके की ठंड के साथ बारिश का आगाज, इन जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज : कड़ाके की ठंड के साथ बारिश का आगाज, इन जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश में कंपकंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने 4 जनवरी को भी एमपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। बीती रात यानी 3 जनवरी को हुई बारिश की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। इसके अलावा छतरपुर, सीहोर, सहित कई जिलों में घने कोहरा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुरुवार (4 जनवरी) को भोपाल, इंदौर समेत 16 शहरों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन समेत 21 शहरों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) को बारिश और ठंड की वजह माना जा रहा है। बुधवार को कई शहरों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मौसम ने करवट बदली है। बता दें कि प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में बीती रात यानी 3 जनवरी को तेज बारिश दर्ज की गई। आज भी मौसम विभाग ने रीवा, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, इंदौर, गुना,अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में बारिश की संभावना जताई है और अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानें आज कैसा रहेगा मौसम

इन राज्यों में हल्की बारिश : रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, इंदौर, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी। इन राज्यों में मध्यम कोहरा : इंदौर, रीवा, सतना, मऊगंज। इन राज्यों में घना कोहरा : ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, रतलाम, उज्जैन, भिंड, मुरैना, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी। इन राज्यों में घने से अति घना कोहरा : छतरपुर जिला। यहां चलेगी सर्द हवाएं : भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों।

प्रदेश का ग्वालियर और नौगांव सबसे ठंडा

प्रदेश के 6 शहरों में बुधवार (3 जनवरी) को अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा। बुधवार को ग्वालियर के बाद नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम पारा 16.5 डिग्री रहा। जानें कहां कितना रहा तापमान
  • भोपाल – 23.9 डिग्री
  • इंदौर – 25.2 डिग्री
  • ग्वालियर – 14.6 डिग्री
  • जबलपुर – 27.4 डिग्री
  • टीकमगढ़ – 25.5 डिग्री
  • छतरपुर – 18.5 डिग्री
  • गुना - 17.4 डिग्री
  • रतलाम - 18.6 डिग्री
  • सागर - 19 डिग्री
  • खजुराहो - 19.4 डिग्री
  • मंडला - 29 डिग्री

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में धूप निकलने के आसार कम हैं। वहीं भोपाल सहित ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़ में घने कोहरे के साथ बारिश का दौर दो से तीन दिन तक बरकरार रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ठंड में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। ये भी पढ़ें- Weather Update : यूपी-एमपी में बारिश का सिलसिला शुरू, अभी और परेशान करेगी शीतलहर; जानें मौसम का मिजाज
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts