भिलाई की सड़कों पर देर रात दंगा!दो गुटों में हिंसक भिड़ंत, CSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

भिलाई के सोनकर मोहल्ले में मामूली बच्चों का झगड़ा भड़का बड़ा विवाद! पत्थरबाजी और मारपीट में CSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल। लव रंजिश की एंगल भी सामने आई, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
Follow on Google News
दो गुटों में हिंसक भिड़ंत, CSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भिलाई। 16 मार्च की देर रात भिलाई के सोनकर मोहल्ले में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी बड़े विवाद में बदल गई। देखते ही देखते झगड़ा हिंसक रूप ले गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जिसमें छावनी CSP समेत पांच अधिकारी शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा: अवैध प्लाटिंग पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

    बच्चों की झगड़े से शुरू हुआ विवाद

    जानकारी के अनुसार, सोमवार रात दो बच्चों के बीच मामूली कहासुनी हुई। लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के बड़े लोग भी झगड़े में शामिल हो गए। इस बीच दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई और पत्थरबाजी भी हुई।

    पुलिस के मुताबिक, झगड़े की शुरुआत छोटी-मोटी बात से हुई थी, लेकिन पुराने रंजिश और मोहल्ले के अतीत ने इस मामले को और गंभीर बना दिया।

    Uploaded media

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर में दर्दनाक हादसा : फ्रिज फटने से घर में लगी आग, जिंदा जली बुजुर्ग महिला

    लव अफेयर की झलक भी सामने आई

    इस विवाद में लव अफेयर का एंगल भी जुड़ा हुआ है। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का एक युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को सुरक्षित वापस लाया गया और युवती को उसके घर भेज दिया गया। इसके बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और उसे जेल जाना पड़ा।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी पुरानी रंजिश की वजह से सोमवार रात का झगड़ा भड़क गया। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है।

    पुलिसकर्मी को भी आई गंभीर चोट

    झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पत्थरबाजी में छावनी CSP समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

    Uploaded media
    मौके पर दुर्ग, भिलाई और छावनी के CSP, एडिशनल CP सिटी और ग्रामीण थाने के अधिकारी देर रात तक मौजूद रहे।

    थाने का घेराव, कार्रवाई की मांग

    इसी बीच, हिंदू संगठनों के लोग छावनी थाने के बाहर जमा होकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाइश देकर भीड़ को शांत कराया और स्थिति नियंत्रण में लाई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मोहल्ले में शांति है और दोनों पक्षों से बातचीत जारी है।

    जांच जारी, आगे की कार्रवाई तय

    पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। झगड़े में घायल हुए पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।

    मोहल्ले के अलग-अलग हिस्सों में लगातार गश्त जारी है और जिला प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts