Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bengaluru Stampede : कौन है निखिल सोसाले? जो भगदड़ मामले में हुआ गिरफ्तार, मुंबई भागने की फिराक में था

इवेंट कंपनी के 3 अधिकारी हिरासत में
Follow on Google News
Bengaluru Stampede : कौन है निखिल सोसाले? जो भगदड़ मामले में हुआ गिरफ्तार, मुंबई भागने की फिराक में था
Bengaluru Stampede बेंगलुरु में RCB के विजय जश्न के दौरान मची भगदड़ को लेकर कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने RCB के सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर निखिल सोसाले को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, जब एयरपोर्ट से निखिल की गिरफ्तार हुई तो वह मुंबई भागने की फिराक में थे लेकिन जैसे ही वह एयरपोर्ट पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। फिलहाल, निखिल से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि निखिल सोसाले RCB की मार्केटिंग टीम के हेड हैं।

निखिल सोसाले पर आरोप ?

RCB के सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर निखिल सोसाले पर आरोप है कि उन्होंने विक्ट्री परेड की प्लानिंग अच्छे तरीके से नहीं की थी, जिसके कारण हालत बेकाबू हो गए।

कौन है निखिल सोसाले ?

IPL 2025 के दौरान एक नाम बार-बार कैमरों में नजर आया—निखिल सोसाले। जब भी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मैदान पर RCB को चीयर करने पहुंचीं, निखिल उनके साथ हर बार दिखे। IPL फाइनल में भी, जब बेंगलुरु ने पहली बार खिताब जीता, तब भी निखिल मैदान पर अनुष्का के साथ मौजूद थे। निखिल सोसाले को सोशल मीडिया पर सिर्फ क्रिकेट जगत के ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड और स्पोर्ट्स सितारों ने फॉलो कर रखा है। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में शामिल हैं- विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, साक्षी धोनी, युजवेंद्र चहल, दीपिका पल्लीकल, ट्रेविस हेड, जहीर खान, हेजल कीच, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना।
  • निखिल सोसाले पिछले करीब दो सालों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में बतौर मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड काम कर रहे हैं।
  • उनकी भूमिका सिर्फ एक अधिकारी की नहीं बल्कि टीम की ब्रांड रणनीति और मार्केटिंग को दिशा देने वाली रही है। ऐसा माना जा रहा है कि RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीतने के बाद जो बेंगलुरु में भव्य बस परेड हुई, उसमें भी निखिल का अहम रोल रहा।
  • निखिल डियाजियो इंडिया (DIAGEO India) के साथ पिछले 13 सालों से जुड़े हैं। डियाजियो की यूनिट यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) ही RCB की मालिक कंपनी है।
  • RCB पहले विजय माल्या के पास थी, लेकिन उनके देश छोड़ने के बाद USL ने टीम की कमान संभाली। निखिल इस पूरी ट्रांजिशन का भी अहम हिस्सा रहे हैं।
  • निखिल सोसाले ने अपनी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित जेम्स कुक यूनिवर्सिटी से की है। उन्होंने वहां से डबल मेजर डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मार्केटिंग, ब्रांडिंग और बिज़नेस डेवलपमेंट में अपना करियर बनाया।

इवेंट कंपनी के 3 अधिकारी हिरासत में

क्यूब्बन पार्क थाना पुलिस ने इस मामले में DNA एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड नामक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के तीन अधिकारियों – किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को हिरासत में लिया है। इनसे क्यूब्बन पार्क थाने में ACP प्रकाश पूछताछ कर रहे हैं।

KSCA के दो अधिकारी फरार

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के दो प्रमुख अधिकारी – सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम अब भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि ये दोनों अपने घरों में नहीं मिले और उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। KSCA ने खुद को इस मामले से बचाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसमें FIR रद्द करने की मांग की गई है। इस याचिका पर आज दोपहर जस्टिस कृष्ण कुमार की बेंच में सुनवाई होगी।

पुलिस कमिश्नर समेत 8 अधिकारी सस्पेंड

भगदड़ की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद सहित 8 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। नए पुलिस कमिश्नर के रूप में IPS अधिकारी सीमंत कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। सस्पेंड किए गए अन्य अधिकारियों में एडिशनल कमिश्नर, क्यूब्बन पार्क थाना प्रभारी, DCP सेंट्रल डिवीजन, क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी, स्टेशन हाउस मास्टर और SHO शामिल हैं।

सीएम ने दिए थे गिरफ्तारी के सख्त निर्देश

सीएम सिद्धारमैया ने खुद मामले में सख्ती दिखाते हुए पुलिस को RCB और DNA इवेंट कंपनी के अधिकारियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के लिए कोई माफी नहीं है। साथ ही, उन्होंने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग बनाने का भी ऐलान किया है। यह आयोग 30 दिन में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts