Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज में संगठन सृजन अभियान-कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सिखाए पार्टी विस्तार के गुर

रायसेन जिले के बेगमगंज में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के बाद विधायक देवेंद्र पटेल ने बेगमगंज और सिलवानी जनपद की 15 ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर वितरित किए।  
बेगमगंज में संगठन सृजन अभियान-कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सिखाए पार्टी विस्तार के गुर
बेगमगंज। विधायक देवेंद्र पटेल ने टैंकर वितरण किए।

बेगमगंज। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत रायसेन जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बेगमगंज के अर्चना मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी, जिला प्रभारी शैलेंद्र पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, सिलवानी विधानसभा प्रभारी विजय सिंह लोधी और उदयपुरा विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

‘वीसी’ से शामिल हुए जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की जनहितकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया। प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

कार्यकर्ताओं को दी आगामी रणनीति की जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन की जड़ों को मजबूत करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और आगामी राजनीतिक रणनीति से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जनता के बीच पहुंचने और पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखने का आह्वान किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

/img/514/1787058285558

15 ग्राम पंचायतों को विधायक ने दिए पानी के टैंकर 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल ने कांग्रेस पदाधिकारियों की मौजूदगी में बेगमगंज और सिलवानी जनपद पंचायतों की 15 ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर वितरित किए। इनमें बेगमगंज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मरखण्डी, भैंसा, जमुनिया पिपलिया, टेकापार मुंजफ्ता, तिन्सुआ, बेरखेड़ी बरामदगढ़ी और बसिया शामिल हैं। वहीं, सिलवानी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत आमापानी खुर्द, छीतापार, खैरी जयपुरा, रामगढ़, रोसराघाटी, कुण्डाली, मनकवाड़ा और सिवनी को भी पानी के टैंकर प्रदान किए गए। टैंकर ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों को सौंपे गए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता को बेहतर बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें: CWC की बैठक कल; छात्रों और राम मंदिर मामले पर सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति, पांच राज्यों के चुनावों को लेकर भी हो सकता है चिंतन

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष मुमताज खान, पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर, धर्मवीर सिंह शाह, कविंद्र रघुवंशी, रंजीत सिंह, जीसी गौतम, जिला संगठन महामंत्री प्रकाश पटेल सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। भोजपुर, उदयपुरा, सांची और सिलवानी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 

/img/514/1787058290123

 ये भी पढ़ें: 150 से ज्यादा प्रशंसा प्रमाण-पत्र! छिंदवाड़ा के ASP आशीष खरे को राष्ट्रपति पदक, 25 साल की सेवा का मिला सम्मान

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts