Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज में पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीएचई विभाग की लापरवाही से अब भी कई गांवों में बारिश के दौरान भी पेयजल संकट बना हुआ है। पानी भरने को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है और कई मामले मारपीट होते हुए थाने तक पहुंच रहे हैं। बेगमगंज क्षेत्र के ग्राम वीरपुर और ग्राम तुलसीपार में ऐसे ही दो मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
बेगमगंज में पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बेगमगंज में पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद

बेगमगंज। जल संकट के कारण सरकारी हैंडपंपों पर लोगों के बीच विवाद बढ़ते जा रहे हैं। ग्राम वीरपुर और ग्राम तुलसीपार में पानी भरने को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम वीरपुर में महिला को पीटा 

पुलिस के मुताबिक ग्राम वीरपुर में आज सुबह 10 बजे पेयजल संकट से जूझ रही 35 वर्षीय महिला पुष्पा बाई प्रजापति पति उदयभान प्रजापति सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। पानी भरते समय महिला ने पाइप लगाया तो आरोपी रमाकांत चौबे, उम्र 30 वर्ष, वहां आया और उसे पानी भरने से मना किया। महिला ने कहा कि उसके घर पर पानी नहीं है और खाना बनाना है, लेकिन वह नहीं माना और अभद्र भाषा में बोलते हुए अपने हाथ में रखी लाठी से उस पर हमला कर मारपीट कर दी। जिससे महिला के कमर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी रमाकांत चौबे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सीहोर में गैस पाइपलाइन बिछाने में लापरवाही! खुले गड्ढों के कारण हादसों का खतरा

ग्राम तुलसीपार में बच्चियों के सामने हुआ विवाद

दूसरी घटना ग्राम तुलसीपार में हुई। मिहीलाल बंसल पिता शिब्बू बंसल अपनी दो छोटी बेटियों अंजली और पूनम को लेकर सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गया था। जब वह पानी भरने लगा तो आरोपी ग्याप्रसाद कुशवाहा अपनी पत्नी नीमा कुशवाहा के साथ वहां आया और कहने लगा कि अपने बर्तन हटाओ, पहले हम लोग पानी भरेंगे। इस पर मिहीलाल ने कहा कि वह पहले से पानी भर रहा है, उसे पहले भर लेने दिया जाए। इसी बात पर ग्याप्रसाद कुशवाहा ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लाठी उठाकर मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद वह अपनी बच्चियों को लेकर घर भाग गया।

Breaking News

आरोपियों ने घर पहुंचकर फिर किया हमला

मिहीलाल के घर पहुंचने के बाद भी विवाद नहीं थमा। आरोपी ग्याप्रसाद कुशवाहा अपनी पत्नी नीमा बाई और पुत्री पूजा कुशवाहा के साथ हाथ में डंडे लेकर उसके घर पहुंच गया और फिर से झगड़ा करते हुए उसकी पत्नी राजबाई, बेटी अंजली और पूनम के साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल संकट के बीच लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।

Edited By: Rohit Sharma

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts