Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सावन के दूसरे सोमवार पर नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

सावन के दूसरे सोमवार पर बेगमगंज में कांवड़ यात्रा निकाली गई। नर्मदा घाट बोरास से जल लेकर कांवड़िए सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत भी शामिल हुए।
नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए

सावन के दूसरे सोमवार को बेगमगंज में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सिद्ध शिवालय धाम कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कांवड़िए नर्मदा घाट बोरास से पवित्र जल लेकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे। सिद्ध शिवालय धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने नर्मदा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की गई।

12 वर्षों से लगातार निकाली जा रही कांवड़ यात्रा

सिद्ध शिवालय धाम से कांवड़ यात्रा की परंपरा पिछले करीब 12 वर्षों से लगातार जारी है। हर साल सावन के दौरान इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर नर्मदा जल लेकर शिवालय पहुंचते हैं। इस बार भी कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। नर्मदा घाट बोरास से पवित्र जल लेकर निकले कांवड़िए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए बेगमगंज पहुंचे। जैसे ही कांवड़ यात्रा नगर में प्रवेश हुई, जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। कांवड़ियों के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और शिवभक्ति के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में 20 लाख की MDMA खेप पकड़ी, राजस्थान का युवक गिरफ्तार तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे 106.19 ग्राम MDMA बरामद

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया कांवड़ियों का स्वागत

कांवड़ यात्रा के नगर में प्रवेश के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत भी कांवड़ियों के स्वागत के लिए पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और कांवड़ियों से मुलाकात की। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव का नर्मदा जल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया।

श्रीमद्भागवत कथा में भी हुए शामिल

सिद्ध शिवालय धाम परिसर में इन दिनों सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत इस धार्मिक आयोजन में भी शामिल हुए। उन्होंने कथा स्थल पर पूजा-अर्चना की और कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। कांवड़ यात्रा और श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के चलते सिद्ध शिवालय धाम में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा।

ये भी पढ़ें: सावन के दूसरे सोमवार उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की सवारी, जयकारों से गूंजा शहर; देखें भव्य नजारा

जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

कांवड़ यात्रा और धार्मिक आयोजन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दुबे सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सावन के दूसरे सोमवार पर हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आस्था के साथ पर्व मनाया। कांवड़ यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह हुए स्वागत से श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ा।

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts