Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jio और Hotstar के मर्जर से पहले डेवलपर ने कर दिया बड़ा खेल, बना दी कंपनी के नाम की डोमेन, रिलायंस के सामने रखी ये पेशकश

Follow on Google News
Jio और Hotstar के मर्जर से पहले डेवलपर ने कर दिया बड़ा खेल, बना दी कंपनी के नाम की डोमेन, रिलायंस के सामने रखी ये पेशकश
JioCinema और Disney+Hotstar के मर्जर की खबरों के बीच एक ऐप डेवलपर ने JioHotstar.com डोमेन खरीद लिया है और अब वह इसे रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचने की पेशकश कर रहा है। डेवलपर ने रिलायंस के अधिकारियों के नाम एक खुला पत्र भी लिखा है, जिसमें उसने कहा है कि इस सौदे से उसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई पूरी करने का मौका मिल सकता है। JioCinema और Disney+Hotstar के मर्जर से पहले डेवलपर का यह कारनामा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

इस पूरे घटना की शुरुआत तब हुई, जब डेवलपर को यह खबर मिली कि JioCinema और Disney+Hotstar का मर्जर 2024 के अंत तक हो सकता है। इसी आधार पर उसने JioHotstar.com डोमेन खरीद लिया। उसका मानना है कि मर्जर के बाद यदि कंपनी एक नया ब्रांड नेम बनाना चाहेगी, तो JioHotstar.com एक अच्छा नाम होगा। डेवलपर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारियों से एक मेल पर संपर्क करने का अनुरोध किया है और कहा है कि इस डोमेन की खरीदारी एक मल्टी बिलियन डॉलर कंपनी के लिए मामूली खर्च होगा, लेकिन उसके लिए यह जीवन बदलने वाला सौदा साबित हो सकता है।

डोमेन खरीदने के पीछे डेवलपर का उद्देश्य

डेवलपर ने अपने खुले पत्र में कहा कि वह इस डोमेन की बिक्री से मिलने वाले पैसे का उपयोग कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए करना चाहता है। उसने यह भी बताया कि 2021 में उसका एक प्रोजेक्ट Cambridge University Accelerate Program में चुना गया था, जिसने उसके करियर में महत्वपूर्ण बदलाव लाया। हालांकि, कैम्ब्रिज में पूरी डिग्री हासिल करने का सपना उसकी आर्थिक स्थिति के कारण अधूरा रह गया। [caption id="attachment_138772" align="aligncenter" width="721"] https://jiohotstar.com/ डोमेन पर डेवलपर द्वारा लिखा गया लेटर।[/caption]

JioSaavn से प्रेरणा लेकर बनाया डोमेन

डेवलपर ने JioHotstar.com डोमेन पर लिखी चिट्ठी में उल्लेख किया है कि Sony और Zee के मर्जर के बीच उसे लगा कि Disney+Hotstar को खरीदने के लिए Viacom18 सबसे संभावित विकल्प है। उसे याद आया कि जब Jio ने Saavn का अधिग्रहण किया था, तो उन्होंने इसका नाम बदलकर JioSaavn कर दिया और डोमेन को Saavn.com से JioSaavn.com में बदल दिया। इसी से प्रेरित होकर उसने अनुमान लगाया कि Hotstar का अधिग्रहण होने पर कंपनी इसे JioHotstar के नाम से रीब्रांड कर सकती है और डोमेन का नाम बदल कर JioHotstar.com रख सकती है।

साल के अंत तक हो सकती Jio और Hotstar की डील

रिलायंस इंडस्ट्रीज की Viacom18 और Disney की Star India का मर्जर नवंबर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस मर्जर से भारत में सबसे बड़ी मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी बनेगी, जिसकी अनुमानित वैल्यू 8.5 अरब डॉलर होगी। कंपनी मर्जर के बाद JioCinema और Disney+Hotstar के कंटेंट को कैसे दिखाएगी, इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

क्या होगा JioHotstar का भविष्य

Jio और Disney+Hotstar के मर्जर के बाद चर्चा है कि दोनों प्लेटफॉर्म्स को एक ही ऐप में मर्ज कर दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मर्जर के बाद यह नया प्लेटफॉर्म किस रूप में सामने आएगा। लेकिन डेवलपर का मानना है कि JioHotstar.com डोमेन एक अच्छा ब्रांड नेम हो सकता है, जो मौजूदा यूजर्स के लिए भी सहज होगा। ये भी पढ़ें- अचानक फटा टायर… डिवाइडर तोड़कर नाले में गिरी कार, राजस्थान के सिरोही में ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, मां-बेटे सहित 5 की मौत
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts