Veerpur Gang Rape Case:12 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी प्रबाश मंडल एनकाउंटर में ढेर!

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बरुईपुर इलाके में हुए रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रबाश मंडल की पुलिस कार्रवाई के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के आरोपी को Crime Scene Recreation के लिए सूर्यपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हुई घटना में आरोपी की मौत हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बरुईपुर थाने में मामला दर्ज था और जांच के तहत उसे घटनास्थल पर ले जाया गया था। मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान हुआ घटनाक्रम
पुलिस के बयान के अनुसार 8 जुलाई की रात करीब 12:45 बजे बरुईपुर थाने के केस नंबर 1350/26 की जांच टीम आरोपी प्रभाष मंडल को लेकर सूर्यापुर पहुंची थी। यहां मामले से जुड़े घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया जाना था। पुलिस का कहना है कि क्राइम सीन रीक्रिएशन शुरू होने से पहले ही आरोपी ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और एक राउंड गोली चलाई। इसके बाद उसने वहां से भागने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी के घर पर पथराव! CCTV वीडियो आया सामने, बोले- 'बंगाल में अपराधियों को नहीं रहा कानून का डर'
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई का किया दावा
बरुईपुर के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी की फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गोली लगने से प्रभाष मंडल घायल हो गया। उसे तुरंत बरुईपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है और कार्रवाई से जुड़े सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।
तालाब से मिला था बच्ची का शव
यह मामला दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर इलाके का है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को 12 साल की बच्ची का शव एक तालाब से बरामद किया गया था। परिवार ने बच्ची के साथ अपराध के बाद हत्या का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक, बच्ची 4 जुलाई की शाम करीब 6 बजे लापता हुई थी। अगले दिन उसका शव मिलने के बाद इलाके में नाराजगी फैल गई थी।
जांच के लिए बनाई गई थी SIT
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। जांच टीम अलग अलग पहलुओं की जांच कर रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई जानकारियां सामने आईं। जांच एजेंसियां घटनाक्रम से जुड़े सबूतों और अन्य जानकारी को जोड़ने में जुटी हैं।
डिजिटल सबूतों की भी हो रही जांच
SIT को कुछ डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। दावा किया गया है कि गिरफ्तार तीन आरोपियों के मोबाइल फोन की टावर लोकेशन 4 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे से रात 11 बजे के बीच एक ही इलाके में मिली थी। पुलिस इस जानकारी को मामले की जांच में महत्वपूर्ण मान रही है।सभी पहलुओं की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
मामले में आगे की जांच जारी
बरुईपुर मामले में पुलिस और जांच एजेंसियां आगे की कार्रवाई कर रही हैं। आरोपी की मौत के बाद भी केस की जांच जारी रहेगी और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाने में लगी है और आने वाली रिपोर्ट के बाद स्थिति और साफ हो सकती है।











