PlayBreaking News

ईरान में हैवानियत...! युवक ने अपने पिता समेत 12 रिश्तेदारों को गोलियों से भूना, AK-47 से की अंधाधुंध गोलीबारी

Follow on Google News
ईरान में हैवानियत...! युवक ने अपने पिता समेत 12 रिश्तेदारों को गोलियों से भूना, AK-47 से की अंधाधुंध गोलीबारी
तेहरान। ईरान के दक्षिण पूर्वी इलाके में एक दूरदराज के गांव में शनिवार को 30 साल के एक आदमी ने अपने 12 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह ईरान में पिछले कई दशकों में हुई सबसे खतरनाक गोलीबारी की घटना बताई जा रही है। ईरान की न्यूज एजेंसी इरना से मिली जानकारी के अनुसार देश के केरमान प्रांत की यह घटना है।  राज्य के न्याय विभाग के प्रमुख इब्राहिम हमीदी ने बताया कि हमलावर ने पारिवारिक विवाद के चलते सुबह-सुबह गांव में अपने पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों पर गोलियां चला दीं। फिलहाल सरकारी जांच एजेंसियों ने हमलावर की पहचान नहीं बताई गई है, लेकिन यह कहा गया है कि उसने AK-47 राइफल का इस्तेमाल किया। हाल ही के वर्षों में खराब होती आर्थिक स्थिति और अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरान में लगातार हिंसा की वारदातें  बढ़ गईं हैं। इस कारण मुद्रास्फीति और बेरोजगारी बढ़ गई है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें

ईरान में कभी-कभार गोलीबारी की घटनाएं आती रहती हैं, लेकिन इस हमले में मरने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि यहां आम नागरिकों को कानूनी रूप से शिकार के लिए राइफल रखने की अनुमति है। इस कारण यहां के ग्रामीण इलाकों में लगभग हर घर में राइफल मिल जाती है। 2022 में भी एक सरकारी बैंक से निकाले गए एक कर्मचारी ने अपने कार्यस्थल पर गोलीबारी कर दी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली थी। यह घटना ईरान के पश्चिम में हुई थी। इससे पहले 2016 में  26 साल के एक व्यक्ति ने देश के दक्षिण में एक ग्रामीण इलाके में अपने 10 रिश्तेदारों को गोली मार दी थी। ये भी पढ़ें - मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसा : भीड़ ने डीसी, एसपी दफ्तर जलाए; दो की मौत; 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद
Nitin Chetan
By Nitin Chetan
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts