बाराबंकी में महिला सिपाही ने किया सुसाइड:पीएसी परिसर में लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद

बाराबंकी। 28 वर्षीय शिल्पी यादव PAC परिसर में मृत पाई गईं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सुसाइड नोट में डिप्रेशन का जिक्र मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
कमरे में फंदे से लटका मिला शव
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र स्थित PAC बटालियन परिसर से यह घटना सामने आई। महिला कांस्टेबल शिल्पी यादव अपने कमरे में मृत पाई गईं। जब वह तय समय पर प्रैक्टिस के लिए नहीं पहुंचीं, तो साथी उन्हें देखने गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे शक गहराया। खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थीं। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा गया।
ये भी पढ़ें: MP Weather Alert! हीटवेव का डबल अटैक, पारा 46 डिग्री के पार, MP के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जैसे हालात
सुसाइड नोट में मानसिक तनाव का जिक्र
पुलिस को कमरे से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि इसमें डिप्रेशन के चलते आत्महत्या का जिक्र है। हालांकि पुलिस इस नोट की सत्यता की जांच कर रही है। इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। नोट के आधार पर मानसिक स्थिति को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
खेल कोटे से पुलिस में हुई थी भर्ती
शिल्पी यादव मूल रूप से इटावा जिले की रहने वाली थीं। वह साल 2016 में स्पोर्ट्स कोटे के तहत पुलिस में भर्ती हुई थीं। तलवारबाजी यानी फेंसिंग की खिलाड़ी होने के कारण उनकी पहचान अलग थी। हाल ही में उन्हें अभ्यास के लिए बाराबंकी PAC की 10वीं बटालियन में भेजा गया था। इससे पहले उनकी तैनाती कानपुर में थी। विभाग में उनकी छवि एक खिलाड़ी और अनुशासित कर्मी की रही है।
ये भी पढ़ें: Diljit Manager House Firing : दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर दी धमकी
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस पहले सभी साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












