Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Diljit Manager House Firing :दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर दी धमकी

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर फायरिंग कराने का दावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में किया है। पोस्ट में दिलजीत की टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए धमकी भी दी गई। फिलहाल मामले में पुलिस और दिलजीत की टीम की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर दी धमकी

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की टीम को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हरियाणा के गोंदर गांव में दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर फायरिंग कराने की जिम्मेदारी ली है।

सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?

गैंग की ओर से टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया गया। पोस्ट में दावा किया गया कि गुरप्रताप कांग के घर पर ऑस्ट्रिया मेड हथियारों से फायरिंग करवाई गई है। पोस्ट में कहा गया कि यह कदम 'चेतावनी' के तौर पर उठाया गया है। साथ ही आरोप लगाया गया कि दिलजीत दोसांझ की टीम का एक कर्मचारी लड़कियों का शोषण करता है और शो के दौरान उनका गलत फायदा उठाता है।

ये भी पढ़ें: दिलजीत के शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा! खालिस्तानी झंडों के साथ स्टेज पर गूंजे नारे

ऑस्ट्रेलिया टूर को लेकर लगाए आरोप

पोस्ट में दावा किया गया कि ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान पंजाब की एक लड़की को झूठे सपने दिखाकर धोखा दिया गया और बाद में उसे ब्लॉक कर दिया गया। गैंग ने यह भी कहा कि उन्हें इसी टूर के दौरान कई अन्य लड़कियों की शिकायतें भी मिली थीं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: कनाडा में कॉन्सर्ट बीच में रुका, दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तानी समर्थकों को लगाई फटकार

दिलजीत दोसांझ और टीम को दी चेतावनी

पोस्ट में कहा गया कि गैंग ने पहले भी दो बार ‘प्यार से मैसेज’ भेजे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद इसे तीसरी चेतावनी बताया गया है। गैंग की ओर से धमकी दी गई कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो आगे और नुकसान पहुंचाया जाएगा। पोस्ट में यह भी कहा गया कि उनका नेटवर्क दुनिया भर में फैला हुआ है।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस या दिलजीत दोसांझ की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट की जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts