Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 44 लोगों की मौत; 22 घायल, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

Follow on Google News
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 44 लोगों की मौत; 22 घायल, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार रात सात मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 44 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, ऐसे में मृतकों का आकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मक्कशत के बाद आग पर काबू पाया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सामंत लाल सेन ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी।  

रेस्तरां में लगी आग 7 मंजिल तक फैली

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सामंत लाल सेन ने बांग्लादेश में हुई आगजनी की जानकारी देते हुए बताया कि, आग गुरुवार रात करीब 9:50 बजे इमारत की पहली मंजिल पर एक रेस्तरां में लगी। इसके बाद वह तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैलने लग गई, जहां कई रेस्तरां और एक कपड़े की दुकान मौजूद थी। fire news bangladesh

75 लोगों को निकाला बाहर, 42 बेहोश

आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेडियर ने इमारत से 75 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से 42 लोग बेहोशी की हालत में थे।

घायलों की हालत गंभीर

हेल्थ मिनिस्टर सेन ने घायलों की जानकारी देते हुए बताया, ‘ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में 33 लोगों की मौत हो गई और शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में 11 लोगों की मौत हुई है। कुल मिलाकर अभी तक 44 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों अस्पतालों में 22 लोगों का इलाज किया जा रहा है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। dhaka fire new sin hindi

पहचान में नहीं आ रहे आग में झुलसे शव

सेन ने आगे बताया कि, ‘डॉक्टरों ने कहा कि कुछ शव इतने जल गए हैं कि वे उन्हें पहचानना मुमकिन नहीं है। वहीं आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। ये भी पढ़ें - Brian Mulroney Dies : कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ब्रायन मुलरोनी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; बेटी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts