Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

थाईलैंड:बैंकॉक में भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोगों की मौके पर ही जान चली गई और कई घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
बैंकॉक में भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Thailand Accident

हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। हादसा एयरपोर्ट रेल लिंक स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के वाहन भी ट्रैक पर खिंच गए। फिलहाल अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ भीषण हादसा 

रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद बैंकॉक के मध्य इलाके में स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर यह हादसा हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक सार्वजनिक बस रेलवे ट्रैक के पास खड़ी थी, तभी अचानक तेज रफ्तार मालगाड़ी वहां पहुंची। ट्रेन और बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई लोग मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। 

ये भी पढ़ें: हमास को तगड़ा झटका! हमास के आर्म्ड विंग चीफ इज्जेदीन अल-हद्दाद की मौत, 7 अक्टूबर हमले का मास्टरमाइंड खत्म

हादसे का वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे क्रॉसिंग पर कई वाहन खड़े थे और अचानक मालगाड़ी आकर बस से टकरा गई। टक्कर के बाद बस और अन्य वाहन ट्रैक पर घिसटते हुए आगे बढ़ गए। इस दृश्य ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। 

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया और घायलों को निकालने का काम शुरू किया गया। आग लगने की घटना के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। बचाव दल ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना गया। 

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में ICC की हाई-प्रोफाइल बैठक… मोहसिन नकवी को न्योता, भारत दौरे पर टिकी सबकी नजर

हादसे के कारणों की जांच शुरू

अधिकारियों ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। शुरुआती तौर पर यह जांच की जा रही है कि रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी तो नहीं थी। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि बस चालक की ओर से कोई लापरवाही तो नहीं हुई। प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है और घायलों का इलाज जारी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts