Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,दोस्त के कमरे में मिली लाश

रायपुर में MBBS छात्र की मौत से हड़कंप, कमरे से नशीली दवा और इंजेक्शन मिलने से बढ़ा संदेह, रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी की संदिग्ध मौत हो गई। राजस्थान के अजमेर निवासी 21 वर्षीय विनायक की लाश शुक्रवार रात हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर दोस्त के कमरे में मिली।
बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,दोस्त के कमरे में मिली लाश

प्रेम कुमार, रायपुर: राजधानी रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्र की लाश दोस्त के कमरे में मिली। जांच के दौरान कमरे से नशीली दवा और इंजेक्शन मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

हॉस्टल के कमरे में मिला शव

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के 21 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी विनायक सैनी के रूप में हुई है। शुक्रवार रात उसकी लाश हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर स्थित दोस्त के कमरे में मिली।

/img/129/1789193929260

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 24 घंटे में झमाझम बारिश का अलर्ट,रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिले प्रभावित

चौथी मंजिल पर रहता था विनायक

पुलिस के मुताबिक विनायक हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहता था। घटना वाले दिन वह घर से लौटकर कॉलेज पहुंचा था। इसके बाद वह अपने दोस्त के कमरे में चला गया। उसका दोस्त भी करीब दो दिन पहले ही घर से वापस लौटा था।

खाना खाने गया दोस्त, लौटकर देखा तो...

बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे विनायक का दोस्त खाना खाने के लिए कमरे से बाहर गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस कमरे में पहुंचा तो विनायक बेड पर औंधे मुंह पड़ा मिला। इसके बाद दोस्त ने अन्य छात्रों की मदद से उसे तत्काल बालाजी अस्पताल पहुंचाया।

/img/129/1789193926231

यह भी पढ़ें: 2 लाख गरीब परिवारों का सपना हुआ साकार, जेठा में PM आवास का महाआयोजन,शिवराज-साय ने सौंपी घर की चाबी

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद विनायक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल के कमरे की जांच शुरू की।

कमरे से नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद

पुलिस की जांच के दौरान कमरे से नशीली दवा और इंजेक्शन मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाली फेंटानिल दवा मिलने की भी जानकारी मिली है। हालांकि, विनायक ने इस दवा का सेवन किया था या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: दुर्ग-भिलाई में 6 साल की बच्ची से रेप-मर्डर, चाचा को फांसी की सजा,

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

विनायक की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इसलिए फिलहाल किसी नशीली दवा के सेवन को मौत की वजह मानना जल्दबाजी होगी।

दोस्तों और परिजनों से पूछताछ

पंडरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विनायक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके घर से लौटने के बाद की गतिविधियों और मौत से पहले की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: शराब के खेल पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन,3 अफसर सस्पेंड,4409 खाली बोतलें और होलोग्राम बरामद

आत्महत्या के एंगल से भी जांच

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि छात्र ने किसी नशीली दवा का सेवन किया था या नहीं। इसके साथ ही मामले में आत्महत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों का इंतजार कर रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts