PlayBreaking News

बालाघाट में आकाशीय बिजली का कहर:तीन युवकों की मौत, 6 गंभीर घायल; बारिश से बचने वॉच टावर पर चढ़े थे

बालाघाट में आकाशीय बिजली ने शुक्रवार को ऐसा कहर बरपाया कि खुशियों और मस्ती के पल कुछ ही सेकंड में मातम में बदल गए। बैहर थाना क्षेत्र के भीमोडी गांव में बिजली गिरने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, वारासिवनी क्षेत्र में शौचालय की दीवार गिरने से नौ वर्षीय मासूम की भी जान चली गई।
Follow on Google News
तीन युवकों की मौत, 6 गंभीर घायल; बारिश से बचने वॉच टावर पर चढ़े थे

बालाघाट। भीमोडी गांव में तालाब के पास बने वॉच टावर पर बारिश से बचने के दौरान युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई और छह लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वॉच टावर पर हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, भीमोडी तालाब में कुछ युवक मछली पकड़ने गए थे, जबकि कुछ युवक नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी युवक तालाब के पास बने वॉच टावर पर चढ़ गए। कुछ ही देर बाद आकाशीय बिजली ने वहां कहर बरपा दिया।

ये भी पढ़ें: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व : चार हाथियों और 50 वनकर्मियों ने इंक्लोजर में शिफ्ट किया बुजुर्ग पर हमला करने वाला बाघ, अब रहेगा निगरानी में

बारिश से बचने की कोशिश बनी जानलेवा

बता दें कि वॉच टावर के पास खड़े विशालकाय सरई के पेड़ पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही उसकी चपेट में टावर पर मौजूद सभी युवक आ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में सतीश वल्के (19) और लकी मेरावी (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झामसिंह ताराम (32) ने बैहर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देवसिंह सहित छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Breaking News

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बैहर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही बैहर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। 

ये भी पढ़ें: अनूपपुर: कुएं की सफाई के दौरान लगा करंट, एक व्यक्ति की मौत; भाई गंभीर घायल

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

रियांश नगपुरे गांव के शासकीय विद्यालय में कक्षा तीसरी का छात्र था। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम का माहौल है। वहीं, भीमोडी गांव में भी तीन युवकों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts