Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अनूपपुर:कुएं की सफाई के दौरान लगा करंट, एक व्यक्ति की मौत; भाई गंभीर घायल

अनूपपुर के खांडा गांव में शुक्रवार दोपहर कुएं की सफाई के दौरान करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दालचंद महरा के रूप में हुई है, जो पेशे से दीवार पुट्टी के ठेकेदार थे। वहीं, उनका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुएं की सफाई के दौरान लगा करंट, एक व्यक्ति की मौत; भाई गंभीर घायल

अनूपपुर। बारिश के मौसम को देखते हुए महरा परिवार अपने घर के कुएं की सफाई कर रहा था। इसी दौरान मोटर के कटे तार पर पैर पड़ने से दालचंद महरा करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंचे भाई तीरथ महरा को भी करंट का झटका लगा, जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

कुएं की सफाई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बारिश के मौसम को देखते हुए खांडा गांव में महरा परिवार के सदस्य अपने घर के कुएं की सफाई कर रहे थे। पहले मोटर पंप के जरिए कुएं का पानी खाली किया गया और फिर उसे बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद कुएं के भीतर से मजदूर कचरा खोदकर बाल्टी में भर रहे थे, जिसे दालचंद और उनका छोटा भाई तीरथ महरा ऊपर खींच रहे थे।

ये भी पढ़ें: The India Story Teaser : 'द इंडिया स्टोरी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, काजल अग्रवाल ने खोली खाने में जहर की परतें

कटे तार की चपेट में आए दालचंद

इसी दौरान अचानक दालचंद का पैर पास ही रखी मोटर के तार पर पड़ गया। तार कटा होने और स्विच बोर्ड से बिजली बंद न होने के कारण उन्हें जोरदार करंट लगा और वे बेहोश हो गए। भाई तीरथ ने जब उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो उन्हें भी करंट का झटका लगा।

Breaking News

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

परिजन दालचंद को तुरंत अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के दाहिने हाथ के अंगूठे और उंगली पर बिजली से झुलसने के निशान पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: PPF: सिर्फ टैक्स बचाने की स्कीम नहीं, रिटायरमेंट के बाद हर महीने दिला सकती है नियमित आय; जानिए पूरा गणित

पुलिस ने शुरू की जांच

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts