Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bajaj Finance Q4 Result:मुनाफा 22% उछला, रेवेन्यू 18% बढ़कर ₹21,606 करोड़; राजीव बजाज बोर्ड से देंगे इस्तीफा

बजाज फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹5,465 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। यह पिछले साल की समान तिमाही के ₹4,480 करोड़ के मुकाबले करीब 22% ज्यादा है।
मुनाफा 22% उछला, रेवेन्यू 18% बढ़कर ₹21,606 करोड़; राजीव बजाज बोर्ड से देंगे इस्तीफा

बजाज फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹5,465 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। यह पिछले साल की समान तिमाही के ₹4,480 करोड़ के मुकाबले करीब 22% ज्यादा है। कंपनी के नतीजे बाजार के अनुमान के काफी करीब रहे, क्योंकि विश्लेषकों ने करीब ₹5,490 करोड़ के प्रॉफिट का अनुमान लगाया था। सिर्फ मुनाफा ही नहीं कंपनी की कुल आय (रेवेन्यू) में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। Q4 में रेवेन्यू 18% बढ़कर ₹21,606 करोड़ हो गया जो एक साल पहले ₹18,294 करोड़ था। कंपनी का बिजनेस लगातार विस्तार कर रहा है और मांग बनी हुई है।

बैड लोन प्रोविजन घटने से बढ़ा फायदा

इस तिमाही में मुनाफे में उछाल की सबसे बड़ी वजह बैड लोन (फंसे हुए कर्ज) के लिए किए जाने वाले प्रोविजन में कमी रही। पिछले साल जहां कंपनी ने ₹2,167 करोड़ का प्रोविजन रखा था, वहीं इस बार यह घटकर ₹2,008 करोड़ रह गया। हालांकि MSME सेगमेंट में कुछ दबाव जरूर बना हुआ है लेकिन कुल मिलाकर कंपनी की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है। ग्रॉस NPA 0.29% से घटकर 0.27% पर आ गया है, जबकि नेट NPA 0.11% पर स्थिर बना हुआ है। यह दर्शाता है कि कंपनी जोखिम को बेहतर तरीके से मैनेज कर रही है।

लोन बुक और NII में भी जोरदार ग्रोथ

कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) भी तेजी से बढ़ा है। 31 मार्च 2026 तक AUM 21% बढ़कर ₹3,72,986 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल ₹3,08,832 करोड़ था। इसके साथ ही नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी मजबूत बढ़त देखने को मिली। यह 20% बढ़कर ₹10,716 करोड़ हो गई। यह बताता है कि कंपनी की लेंडिंग गतिविधियां लगातार मजबूत बनी हुई हैं और उससे अच्छी कमाई हो रही है।

राजीव बजाज बोर्ड से देंगे इस्तीफा

कंपनी के नतीजों के साथ एक बड़ी कॉर्पोरेट खबर भी सामने आई है। राजीव बजाज ने बोर्ड से हटने का फैसला किया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वे आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में दोबारा नियुक्ति के लिए खुद को पेश नहीं करेंगे। 30 जुलाई 2026 को होने वाली AGM के बाद वे नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से हट जाएंगे। राजीव बजाज वर्तमान में बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और तीन दशकों से ज्यादा समय से बजाज ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई चेन, इंजीनियरिंग और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें: Meta को ईयू से बड़ा झटका: सिक्योरिटी दावों की खुली पोल; भारी जुर्माने का खतरा, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरोप

₹6 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए ₹6 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। इसमें ₹0.60 का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है जो बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों की बिक्री से हुए लाभ के रूप में दिया जा रहा है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 30 जून 2026 तय की गई है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे उन्हें इसका फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना ₹809 गिरकर ₹1.48 लाख के करीब पहुंचा, चांदी ₹241 सस्ती; सिल्वर में इस साल ₹10 हजार का उछाल

अतिरिक्त क्रेडिट लॉस प्रोविजन

कंपनी ने संभावित आर्थिक जोखिमों को देखते हुए ₹142 करोड़ का अतिरिक्त क्रेडिट लॉस प्रोविजन भी रखा है। इससे साफ है कि कंपनी सिर्फ मौजूदा प्रदर्शन पर ही नहीं बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार रहना चाहती है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts