PlayBreaking News

Gold-Silver Price Today:सोना ₹809 गिरकर ₹1.48 लाख के करीब पहुंचा, चांदी ₹241 सस्ती; सिल्वर में इस साल ₹10 हजार का उछाल

आज को सोने और चांदी के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना सस्ता हुआ है और चांदी के रेट में भी नरमी आई है।
Follow on Google News
सोना ₹809 गिरकर ₹1.48 लाख के करीब पहुंचा, चांदी ₹241 सस्ती; सिल्वर में इस साल ₹10 हजार का उछाल

आज को सोने और चांदी के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना सस्ता हुआ है और चांदी के रेट में भी नरमी आई है। हालांकि यह गिरावट अल्पकालिक है क्योंकि पूरे साल के ट्रेंड को देखें तो दोनों कीमती धातुओं में मजबूत बढ़त बनी हुई है।

सोने के दाम में आई कमी

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 809 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव 1,47,973 रुपए पर आ गया है। कीमतों में आई यह गिरावट सीमित जरूर है लेकिन लगातार ऊंचे स्तर पर बने रहने के बाद बाजार में हल्की मुनाफावसूली का संकेत देती है। 

IBJA के अनुसार आज सोने का भाव

सोना भाव (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट 147973
22 कैरेट 135543
18 कैरेट 110980
14 कैरेट 86564

चांदी के भाव भी नरम पड़े

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी का भाव 241 रुपए घटकर 2,36,300 रुपए रह गया है। चांदी में आई यह गिरावट भी ज्यादा बड़ी नहीं है लेकिन यह दिखाती है कि बाजार में फिलहाल सुस्त खरीदारी बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: सिगरेट होगी महंगी! मई में 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स शेयरों में तेज उछाल

पूरे साल सोने में मजबूत निवेश

अगर साल 2026 के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सोने ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। साल की शुरुआत में यानी 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.33 लाख रुपए था जो अब बढ़कर लगभग 1.49 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि इस साल अब तक सोना करीब 18 हजार रुपए महंगा हो चुका है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज नाकाबंदी का असर: ईरान के पास तेल रखने की जगह खत्म, 20 लाख बैरल एक्सपोर्ट रोजाना रुका

चांदी ने भी दिखाया दम

चांदी भी इस साल पीछे नहीं रही है। साल की शुरुआत में इसकी कीमत करीब 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी जो अब बढ़कर लगभग 2.39 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है। यानी 2026 में अब तक चांदी करीब 10 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेश दोनों के कारण चांदी में यह तेजी देखने को मिल रही है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts