Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में दर्दनाक हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत; एक गंभीर घायल, लोगों का आरोप- देर से आई पुलिस और एम्बुलेंस

Follow on Google News
भोपाल में दर्दनाक हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत; एक गंभीर घायल, लोगों  का आरोप- देर से आई पुलिस और एम्बुलेंस
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हो गया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बैरागढ़ के भैंसाखेड़ी इलाके में चिरायु अस्पताल के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी जानलेवा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। वेन्यू मॉडल की यह कार तेज रफ्तार में आ रही थी। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार चार युवकों में से तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चौथे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोग करते रहे कॉल, एक घंटे तक नहीं पहुंची मदद

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस और एम्बुलेंस को कई बार फोन किया, लेकिन करीब एक घंटे तक कोई मदद नहीं पहुंची। जबकि हादसे की जगह बैरागढ़ थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित है। लोगों का आरोप है कि, अगर समय पर एम्बुलेंस और पुलिस पहुंचती, तो शायद घायल युवक की हालत ज्यादा बिगड़ने से रोकी जा सकती थी।

भोपाल के ही रहने वाले हैं मृतक

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि चारों युवक भोपाल के ही निवासी थे और किसी पार्टी से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार वालों को सूचना दी जा रही है। घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही मामले की विस्तृत जांच की जा रही है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार कितनी थी और कहीं शराब या किसी अन्य नशे का सेवन तो नहीं किया गया था। ये भी पढ़ें- Dewas News : इंदौर-बैतूल हाईवे पर दर्दनाक हादसा : 3 की मौत, दो बाइक की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts