Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के कपड़ा मार्केट में लगी आग : बैरागढ़ में 3 कपड़ा दुकानों और एक फ्लैट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Follow on Google News
भोपाल के कपड़ा मार्केट में लगी आग : बैरागढ़ में 3 कपड़ा दुकानों और एक फ्लैट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में शुक्रवार तड़के 3 कपड़ा दुकान और एक फ्लैट में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बैरागढ़, फतेहगढ़, गांधीनगर समेत अन्य फायर स्टेशनों से आधा दर्जन से अधिक दमकलें मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है, फिलहाल जांच की जा रही है।

कैसे लगी आग

जानकारी के मुताबिक, आग की घटना शुक्रवार (11 नवंबर) सुबह 5 बजे हुई। मेन रोड पर सुरेश इलेक्ट्रिक के पास स्थित बिल्डिंग में सबसे पहले एक कपड़ा दुकान में आग लगी। जिसने दो और दुकानों को चपेट में ले लिया। जिसके बाद धीरे-धीरे आग फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गई और इसने विकराल रूप ले लिया। फ्लैट खाली होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सुबह 7 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल, घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है। देखें वीडियो...

कपड़ों का थोक मार्केट है बैरागढ़

बैरागढ़ भोपाल का सबसे बड़ा कपड़ा मार्केट है, यहां थोक और रिटेल की 400 से अधिक दुकानें हैं। जिन दुकानों में आग लगी है, ठीक उसके पीछे कपड़ की थोक दुकानें हैं। अगर सही समय पर आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो वहां आसपास स्थिक अन्य दुकानें भी चपेट में आ जाती। ये भी पढ़ें- जिंदा रही तो कोर्ट जरूर जाऊंगी… साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सूजे हुए चेहरे की तस्वीर पोस्ट की, कांग्रेस पर आरोप लगाए
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts