Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जिंदा रही तो कोर्ट जरूर जाऊंगी... साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सूजे हुए चेहरे की तस्वीर पोस्ट की, कांग्रेस पर आरोप लगाए

Follow on Google News
जिंदा रही तो कोर्ट जरूर जाऊंगी... साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सूजे हुए चेहरे की तस्वीर पोस्ट की, कांग्रेस पर आरोप लगाए
भोपाल। मालेगांव विस्फोट मामले की मुख्य आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गुरुवार को एक्स पर अपने सूजे हुए चेहरे की एक तस्वीर पोस्ट की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर जीवित रहीं तो अदालत में पेश होंगी।

कोर्ट से जमानती वारंट जारी

दरअसल, मालेगांव विस्फोट मामले में सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत द्वारा सुनवाई में शामिल न होने पर भोपाल की पूर्व भाजपा सांसद के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने के दो दिन बाद उन्होंने यह फोटो पोस्ट की। ठाकुर और छह अन्य व्यक्ति विस्फोट में कथित संलिप्तता के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। जमानती वारंट जारी करते हुए विशेष अदालत के न्यायाधीश ए.के. लाहोटी ने मंगलवार को कहा कि मामले में अंतिम बहस चल रही है और आरोपियों की उपस्थिति आवश्यक है। वारंट के मुताबिक, 13 नवंबर तक ठाकुर को अदालत में पेश होना होगा।

कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं..

प्रज्ञा ठाकुर ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं मेरे जीवन भर के लिए मृत्यु दाई कष्ट का कारण हो गए। ब्रेन में सूजन, आंखों से कम दिखना, कानो से कम सुनना बोलने में असंतुलन स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन। एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिंदा रही तो अदालत अवश्य जाऊंगी।''

क्या है मामला ?

गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर उत्तर महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास ब्लास्ट हुआ था। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। धमाके के बाद 30 सितंबर 2008 को मालेगांव के आजाद नगर पुलिस थाने में मामले दर्ज किए गए थे। फिलहाल इस मामले की सुनवाई स्पेशल एनआईए कोर्ट में चल रही है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts