Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका : बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान NCP-अजित गुट में शामिल, जानें पार्टी ने कहां से दिया टिकट

Follow on Google News
महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका : बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान NCP-अजित गुट में शामिल, जानें पार्टी ने कहां से दिया टिकट
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से उठापटक का दौर जारी है। इसी के साथ ही कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान 25 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़कर NCP (अजित गुट) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह NCP-अजित गुट ऑफिस में पार्टी की औपचारिक सदस्यता ली। इसके साथ ही पार्टी ने उनको टिकट देने का ऐलान कर दिया।

पार्टी ने जीशान को कहां से दिया टिकट

जीशान के पार्टी में शामिल होने के बाद NCP-अजित गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा 2024 के लिए कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की। जिसमें बांद्रा पूर्व से जीशान को उम्मीदवार बनाया गया है। जीशान 2019 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी की पिछले दिनों हत्या हुई थी। बाबा सिद्दीकी भी कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए थे।

शिवसेना उद्धव और कांग्रेस की फितरत में धोखा : जीशान

जीशान ने NCP जॉइन करने के बाद कहा, यह मेरे और परिवार के लिए एक भावनात्मक क्षण है। मैं बांद्रा ईस्ट से नामांकन दाखिल करूंगा। मुझे विश्वास है कि मुझे लोगों का प्यार और विश्वास मिलेगा। मैं बांद्रा ईस्ट से दोबारा जीतूंगा। शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस की फितरत में धोखा है।

NCP ने जारी की कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट

  • बांद्रा पूर्व से जीशान सिद्दीकी
  • तासगांव से संजय काका पाटिल
  • इस्लामपुर से निशिकांत भोसले
  • वडगाव शेरी से सुनील टिंगरे
  • शिरुर से ज्ञानेश्वर कटके
  • लोहा से प्रताप पाटिल
  • अणुशक्ति नगर से नवाब मलिक की बेटी सना मलिक

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 को नतीजे

  • महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 को नतीजे आएंगे।
  • राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है।
  • चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है।

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को नामांकन

  • चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में नामांकन करने की तारीख 22 अक्टूबर तय की। इसकी आखिरी तारीख 29 अक्टूबर रखी गई।
  • नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है।
  • वोटिंग की तारीख 20 नवंबर है।
  • नतीजों की तारीख 23 नंवबर है।

महाराष्ट्र में गिर गई थी ठाकरे सरकार

राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनी और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। 2022 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, शिवसेना के राजनेता एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के 40 विधायकों के साथ भाजपा के साथ सरकार बनाई और शिंदे नए मुख्यमंत्री बने। 2023 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अजित पवार गुट भी सरकार में शामिल हो गया। ये भी पढ़ें- Maharashtra Assembly Elections 2024 : शरद पवार गुट ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, बारामती सीट पर चाचा-भतीजा आमने-सामने
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts