Maharashtra Assembly Elections 2024 : शरद पवार गुट ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, बारामती सीट पर चाचा-भतीजा आमने-सामने

Follow on Google News
Maharashtra Assembly Elections 2024 : शरद पवार गुट ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, बारामती सीट पर चाचा-भतीजा आमने-सामने
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने गुरुवार शाम अपनी पहली लिस्ट जारी की। पार्टी की ओर से 45 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया है। एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पहली लिस्ट जारी की है। शरद गुट ने जयंत पाटिल को इस्लामपुर विधानसभा सीट से, अनिल देशमुख को काटोल सीट से, राजेश टोपे को घनसावंगी से तो बालासाहेब पाटिल को कराड नॉर्थ सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी ने बारामती से युगेंद्र पवार को टिकट दिया है। वे चाचा अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। NCP शरद, कांग्रेस-शिवसेना उद्धव के साथ महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन का हिस्सा है। 23 अक्टूबर को तीनों पार्टियों ने 85-85-85 सीटों पर लड़ने की घोषणा की थी।

अजित पवार के खिलाफ भतीजे को टिकट

बता दें कि शरद पवार ने बारामती विधानसभा सीट पर अजित पवार के खिलाफ युगेंद्र पवार को उतारा है। युगेंद्र पवार, शरद पवार के पोते और अजित पवार के भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं।

पहली लिस्ट में इनके नाम

  • जयंत पाटील – इस्लामपूर
  • अनिल देशमुख- काटोल
  • राजेश टोपे- घनसावंगी
  • बालासाहेब पाटील- कराड उत्तर
  • जितेंद्र आव्हाड- कलबा मुंब्रा
  • शशिकांत शिंदे – कोरेगाव
  • जयप्रकाश दांडेगावकर- वसमत
  • गुलाबराव देवकर- जलगांव ग्रामीण
  • हर्षवर्धन पाटील- इंदापूर
  • प्राजक्त तनपुरे -राहुरी
  • अशोकराव पवार- शिरुर
  • मानसिंगराव नाईक- शिराला
  • सुनील भुसारा- विक्रमगड
  • रोहित पवार- कर्जत जामखेड
  • विनायकराव पाटील- अहमदपूर
  • राजेंद्र शिंगणे- सिंदखेडराजा
  • सुधाकर भालेराव- उदगीर
  • चंद्रकांत दानवे- भोकरदन
  • चरण वाघमारे- तुमसर
  • प्रदीप नाईक- किनवट
  • विजय भांबळे-जिंतूर
  • पृथ्वीराज साठे- केज
  • संदीप नाईक- बेलापूर
  • बापूसाहेब पठारे- वडगाव शेरी
  • दिलीप खोडपे- जामनेर
  • रोहिणी खडसे- मुक्ताईनगर
  • सम्राट डोंगरदिवे-मुर्तिजापूर
  • रविकांत बोपछे- तिरोडा
  • भाग्यश्री अत्राम- अहेरी
  • बबलू चौधरी- बदनापूर
  • सुभाष पवार- मुरबाड
  • राखी जाधव- घाटकोपर पूर्व
  • देवदत्त निकम- आंबेगाव
  • युगेंद्र पवार – बारामती
  • संदीप वर्पे- कोपरगाव
  • प्रताप ढाकणे- शेवगाव
  • राणी लंके- पारनेर
  • मेहबूब शेख- आष्टी
  • करमाळा-नारायण पाटील
  • महेश कोठे-सोलापूर शहर उत्तर
  • प्रशांत यादव- चिपलूण
  • समरजीत घाटगे – कागल
  • रोहित आर आर पाटील- तासगाव कवठेमहाकाल
  • प्रशांत जगताप -हडपसर

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 को नतीजे

  • महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 को नतीजे आएंगे।
  • राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है।
  • चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है।

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को नामांकन

  • चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में नामांकन करने की तारीख 22 अक्टूबर तय की। इसकी आखिरी तारीख 29 अक्टूबर रखी गई।
  • नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है।
  • वोटिंग की तारीख 20 नवंबर है।
  • नतीजों की तारीख 23 नंवबर है।

महाराष्ट्र में गिर गई थी ठाकरे सरकार

राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनी और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। 2022 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, शिवसेना के राजनेता एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के 40 विधायकों के साथ भाजपा के साथ सरकार बनाई और शिंदे नए मुख्यमंत्री बने। 2023 के महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अजित पवार गुट भी सरकार में शामिल हो गया।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts