Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में बी.टेक छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- कुछ नहीं कर पा रहा, परिजनों ने लगाया आरोप

Follow on Google News
जबलपुर में बी.टेक छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- कुछ नहीं कर पा रहा, परिजनों ने लगाया आरोप
जबलपुर के ज्ञान गंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक फर्स्ट ईयर के छात्र प्रियांशु त्रिपाठी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मैहर जिले का रहने वाला था और जबलपुर के शास्त्री नगर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार देर रात मकान मालिक ने देखा कि काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला है, तो झांककर देखा तो प्रियांशु फंदे में लटका हुआ था।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना पर पहुंची तिलवारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रियांशु के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपने माता-पिता के लिए कुछ नहीं कर पा रहा है।

छात्र के दोस्तों ने बताई ये बात

छात्र के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि 4 जून को रिजल्ट आने के बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था। उसे कुछ विषयों में बैक आई थी और उसने लोगों से मिलना-जुलना भी कम कर दिया था। छात्र के दोस्तों का कहना है कि वह तनाव में था और इससे पहले भी उसने अपनी परेशानी साझा की थी।

परिजनों ने उठाए सवाल

रविवार सुबह छात्र के परिजन मैहर से जबलपुर पहुंचे। उन्होंने छात्र की आत्महत्या पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार, प्रियांशु का शव दो गमछों से बने फंदे पर मात्र ढाई फीट ऊंचाई पर लटका था, जबकि उसके पैर जमीन से छू रहे थे। इसके अलावा मृतक का एक दांत टूटा हुआ था, जिससे जबरदस्ती या संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

तिलवारा थाना एएसआई पी.एल. बंसल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, साइबर एनालिसिस और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उधर, छात्र का अंतिम संस्कार उसके गृह ग्राम करौंदी में किया जाएगा। ये भी पढ़ें- ग्वालियर में दिनदहाड़े महिला क्लर्क से मोबाइल लूट, CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts