Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आवेश खान ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को राजस्थान रॉयल्स पर 2 रन से जीत दिलाई

Follow on Google News
आवेश खान ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को राजस्थान रॉयल्स पर 2 रन से जीत दिलाई

जयपुर। तेज गेंदबाज आवेश खान की डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए 2 रन से जीत दर्ज की। सुपर जाइंट्स के 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की 52 गेंद में चार छक्कों और पांच चौकों से 74 रन की पारी की बदौलत रॉयल्स की टीम एक समय दो विकेट पर 156 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी, लेकिन आवेश (37 रन पर 3 विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 5 विकेट पर 178 रन ही बना सकी। जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी (34) के साथ पहले विकेट के लिए 85 और कप्तान रियान पराग (39 रन, 26 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। आवेश ने 18वें ओवर में जायसवाल और पराग दोनों को आउट करके मैच का रुख सुपर जाइंट्स के पक्ष में मोड़ा। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इससे पहले एडेन मारक्रम की 45 गेंद में 66 रन की पारी और आयुष बडोनी (50 रन) के साथ चौथे विकेट की उनकी 76 रन की साझेदारी से 5 विकेट पर 180 रन बनाए।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts