Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की महिला के मर्डर की गुत्थी सुलझी : पत्नी की हत्या कर हैदराबाद भागा पति, 3 साल का बेटा सास-ससुर को सौंपकर फरार

Follow on Google News
ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की महिला के मर्डर की गुत्थी सुलझी : पत्नी की हत्या कर हैदराबाद भागा पति, 3 साल का बेटा सास-ससुर को सौंपकर फरार
केनबरा। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला चैतन्या स्वेता मधागनी की मर्डर मिस्ट्री सुलझती दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्या का आरोपी स्वेता का पति अशोक राज वारिकुप्पाला ही है। मर्डर के बाद वो अपने बेटे के साथ हैदराबाद लौटा और बेटे को ससुराल वालों को सौंप कर फरार हो गया। स्वेता के पेरेंट्स ने बताया कि अशोक जब बेटे आर्य को उनके हवाले करने आया तो उसने पत्नी की हत्या की बात भी कबूल की थी।

पति ने ही की पत्नी की हत्या

मामला 9 मार्च का है। जब मृतक महिला चैतन्या स्वेता मधागनी का शव विक्टोरिया राज्य के बकली इलाके से बरामद किया गया। इसी दौरान उसका पति अशोक भारत के लिए अपने बेटे के साथ रवाना हुआ। बता दें कि जिस वक्त अशोक भारत रवाना हुआ, करीब-करीब उसी दौरान स्वेता भी लापता हुईं। पुलिस ने कहा था कि उन्हें शक है कि स्वेता उसे जानती थी जिसने उसका मर्डर किया। हालांकि, अभी पुख्ता तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन ये कंफर्म है कि हत्यारा ऑस्ट्रेलिया छोड़कर जा चुका है। indian woman murdered in australia

ऑस्ट्रेलिया में मर्डर, भारत में सुलझा मामला

हैदराबाद के उप्पल विधायक बंदारी लक्ष्मा रेड्डी ने मीडिया को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि स्वेता के पेरेंट्स उनके विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में हुई घटना की जानकारी मिली तो वे स्वेता के पेरेंट्स से मिलने गए। परिवार की अपील पर उन्होंने विदेश मंत्रालय को मामले में पत्र लिखा ताकि स्वेता का शव भारत लाया जा सके।

स्वेता के पेरेंट्स ने दी जानकारी

रेड्डी ने आगे बताया कि स्वेता का पति कुछ दिन पहले घर आया। उसने बेटा वहां छोड़ा और फिर चला गया। इस दौरान उसने स्वेता के मर्डर की बात भी कबूली। इस बीच, हैदराबाद के कुसाईगुडा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने ऑस्ट्रेलियाई अखबार से कहा- हमारे पास अभी यह जानकारी है कि अशोक अपने ससुराल आया था, बेटा सौंपा और चला गया। स्वेता की फैमिली की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। अगर वो शिकायत दर्ज कराते हैं तो स्वेता के पति को ढंढा जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस चुप

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की पुलिस ने हत्या के बारे में तमाम जानकारी दी है, लेकिन आरोपी अशोक के बारे में कुछ भी बोलने से बच रही है। उसकी तरफ से बस इतना ही कहा जा रहा है कि मामले की जांच चल रही है। ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की महिला का मर्डर : कचरे के डिब्बे में मिला शव, चंद घंटे पहले ही पति-बेटा भारत हुए थे रवाना; पुलिस बोली- कातिल को जानती थी महिला
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts