अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की महिला का मर्डर : कचरे के डिब्बे में मिला शव, चंद घंटे पहले ही पति-बेटा भारत हुए थे रवाना; पुलिस बोली- कातिल को जानती थी महिला

केनबरा। ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान चैतन्या स्वेता मधागनी के रूप में हुई है। महिला का शव शनिवार को एक सुनसान सड़क के किनारे कूड़ेदान में पड़ा मिला था। वह हैदराबाद की रहने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ चंद घंटे पहले ही महिला का पति और उसका बच्चा भारत के लिए रवाना हुए थे।

हैदराबाद की रहने वाली थी महिला

‘ऑस्ट्रेलिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक महिला चैतन्या स्वेता मधागनी का शव विक्टोरिया राज्य के बकली इलाके से शुक्रवार यानी 9 मार्च को बरामद किया गया। चैतन्या स्वेता पिछले कुछ समय से अपने बेटे और पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी। उनके पति का नाम अशोक राज वारिकुप्पाला है। वो पांच साल के बेटे के साथ कुछ घंटे पहले भारत के शहर हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे।

कातिल को जानती थी स्वेता

पुलिस के अनुसार, स्वेता कातिल को जानती थी। रिपोर्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया गया, लेकिन ये जरूर बताया गया है कि हत्यारा शायद ऑस्ट्रेलिया से बाहर जा चुका है।

indian woman murdered in australia

पत्नी की हत्या के कुछ घंटे पहले भारत रवाना हुआ पति

पुलिस के अनुसार, स्वेता की हत्या 5 से 7 मार्च के बीच हुई है। इसी दौरान उनके पति भारत के लिए रवाना हुए। करीबियों ने इसक जानकारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि जब अशोक भारत रवाना हुए, उसी दौरान स्वेता लापता हुई थी।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि जब स्वेता से बात नहीं हो पाई तो अशोक ने पड़ोसियों और कुछ रिश्तेदारों से फोन करके स्वेता के बारे में जानकारी हासिल की। अशोक ने पुलिस से फोन पर बातचीत की और जांच में मदद का भरोसा दिलाया है।

एक नहीं, दो क्राइम सीन

पुलिस को स्वेता का शव जिस इलाके में मिला उसे सील कर दिया गया है। यह जानकार हैरानी होगी कि जांच का दायरा स्वेता के घर से उनके शव मिलने वाली जगह तक की दूरी करीब 82 किलोमीटर है।

ये भी पढ़ें – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 10 दिन से लापता भारतीय महिला, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में पोस्टर के जरिए लोगों से मांगी मदद

संबंधित खबरें...

Back to top button