Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैक्सवेल के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच विकेट से हराया

पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत 2-1 से आगे
Follow on Google News
मैक्सवेल के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच विकेट से हराया

गुवाहाटी। ग्लेन मैक्सवेल के 48 गेंदों में नाबाद 104 रनों की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आज तीसरे टी-20 मुकाबले में पांच से हराकर सीरीज में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने ट्रैविस हेड 35 रन और आरोन हार्डी 16 रन ने टीम को अच्छी शुरुआती दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। पांचवें ओवर में अर्शदीप ने किशन के हाथों हार्डी को कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया।

इसके बाद छठें ओवर में आवेश ने ट्रैविस हेड पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में बिश्नोइ ने इंग्लिस को 10 रन पर बोल्ड कर दिया। 13वें ओवर में मार्कस स्टॉयनिस 17 रन अक्षर का शिकार बने। 14वें ओवर में बिश्नोई ने टिम डेविड शून्य को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान मैथ्यू वेड ने मैक्सवेल के संभल कर खेले हुए टीम को अंतिम ओवर में विजय दिला दी। मैथ्यू वेड 28 बनाकर नाबाद रहे।

मैक्सवेल ने मैच अंतिम गेंद पर चौका मारकर स्कोर 225 रन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सीरीज की पहली जीत दिला दी। भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप सिंह,आवेश खान और अक्षर पटेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में मंगलवार को सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की नाबाद 123 रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 223 रन बनाने का लक्ष्य दिया।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts