Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : असम के गोलाघाट जिले में बस और ट्रक की टक्कर से 12 की मौत, 30 घायल; कोहरे के कारण हुआ हादसा, PM मोदी ने सहायता राशि देने की घोषणा की

Follow on Google News
VIDEO : असम के गोलाघाट जिले में बस और ट्रक की टक्कर से 12 की मौत, 30 घायल; कोहरे के कारण हुआ हादसा, PM मोदी ने सहायता राशि देने की घोषणा की
गोलाघाट। असम के गोलाघाट जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोयला ले जा रहे ट्रक और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 30 अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पिकनिक मनाने जा रहे थे बस सवार

गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने बताया कि दुर्घटना आज सुबह डेरगांव के पास बलिजान में हुई। गोलाघाट के कामरगांव से पिकनिक के लिए तिनसुकिया जिले के तिलिंगा मंदिर जा रही बस की ट्रक से टक्कर हो गई। बस में 45 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि चार लेन राजमार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रक गलत दिशा से जोरहाट की ओर से आ रहा था, जबकि बस सही लेन में थी। सुबह कोहरा था और दोनों वाहन तेज गति में थे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना सुबह करीब चार बजकर 30 मिनट पर हुई।

पीएम मोदी ने सहायता राशि देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा- असम के गोलाघाट में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। घायल यथाशीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। अनुग्रह राशि रुपए प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को दिए जाएंगे 50,000 रुपए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के गोलाघाट में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की आकस्मिक मृत्यु को लेकर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा- मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। ये भी पढ़ें- झारखंड के जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराई, 6 की मौत; न्यू ईयर पर पिकनिक मनाने जा रहे थे
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts