Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Assam CM Oath Ceremony LIVE:असम में लहराया NDA का परचम, हिमंत बिस्वा सरमा ने फिर संभाली कमान, 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

असम में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य में नई सरकार का गठन हो गया है। हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिससे राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है।
Follow on Google News
असम में लहराया NDA का परचम, हिमंत बिस्वा सरमा ने फिर संभाली कमान, 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Live Updates

12:15 PM 12/05/26

PM मोदी ने NDA नेताओं से की मुलाकात

गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। यह समारोह मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद आयोजित किया गया था। 

Twitter Post

 

11:55 AM 12/05/26

रामेश्वर तेली ने ली मंत्री पद की शपथ

गुवाहाटी में हुए शपथ ग्रहण समारोह में रामेश्वर तेली ने असम सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली। यह शपथ मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली कैबिनेट में दिलाई गई।

Twitter Post

 

11:50 AM 12/05/26

PM मोदी का किया अभिवादन

गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। 

Twitter Post

 

11:45 AM 12/05/26

दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा

गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में हुए भव्य समारोह में हिमंत बिस्वा सरमा  ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग और कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। 

Twitter Post

 

11:40 AM 12/05/26

हिमंता बिस्वा शपथ लेने पहुंचे

असम मनोनीत मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा शपथ ग्रहण समारोह के लिए खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में पहुंचे।

Twitter Post

 

11:34 AM 12/05/26

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह स्थल पर पहुंचे

बीजेपी के दिग्गज नेता हिमंत बिस्वा सरमा अब से थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं।

Twitter Post

 

11:30 AM 12/05/26

शिवराज सिंह चौहान ने हिमंत सरकार पर जताया भरोसा

गुवाहाटी में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। 

Twitter Post

 

11:30 AM 12/05/26

भावुक हुई रिनिकी भुयान शर्मा

असम के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण से पहले माहौल भावनाओं से भर गया। हिमंत बिस्वा उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा ने इस मौके को बहुत ही खुशी का पल बताते हुए अपनी खुशी जाहिर की। 

असम की राजनीति आज एक बार फिर बड़े बदलाव और जश्न के माहौल में है। राज्य में मिली बड़ी जीत के बाद हिमंत बिस्वा सरमा आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ 4 नए मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। पूरा कार्यक्रम गुवाहाटी में भव्य स्तर पर आयोजित किया गया है, जहां राजनीतिक दिग्गजों और हजारों लोगों की मौजूदगी इस पल को और ऐतिहासिक बना रही है।

शपथ का समय और व्यवस्था

जानकारी के अनुसार, असम के राज्यपाल सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहले ही पहुंच चुके हैं। 

चुनावी नतीजों ने बनाया मजबूत जनादेश

हाल ही में हुए असम विधानसभा चुनावों में NDA गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया। गठबंधन ने कुल 102 सीटों पर जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 82 सीटें जीतकर राज्य में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। इस जीत ने साफ संदेश दिया कि जनता ने एक बार फिर NDA की विकास नीति और नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ें: असम में फिर BJP सरकार! दूसरी बार हिमंता सरमा बनेंगे CM, PM मोदी की मौजूदगी में होगा भव्य समारोह

कौन-कौन ले रहा है मंत्री पद की शपथ?

इस नई टीम में कई बड़े और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। आज शपथ लेने वालों में शामिल हैं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो और बीजेपी विधायक अजंता नेओग इसके अलावा, पार्टी के वरिष्ठ नेता रणजीत दास को असम विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा।

हिमंत का संदेश और पहली कैबिनेट मीटिंग

हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद वह अपनी पहली कैबिनेट बैठक भी करेंगे।

बड़े नेताओं की मौजूदगी

इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन नेताओं की मौजूदगी इस कार्यक्रम को सिर्फ राज्य स्तर का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन बना रही है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts