Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Asian Games 2026: एक के बाद एक गोल्ड! सुजीत कलकल की शानदार वापसी, अंकुश पंघाल ने भी जीता सोना; भारत की मेडल टैली पहुंची 75

Asian Games 2026 में भारत की पदक संख्या 75 पहुंच गई है। भारत ने 15 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज जीते हैं। सुजीत कलकल ने कुश्ती और अंकुश पंघाल ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता।
Asian Games 2026: एक के बाद एक गोल्ड! सुजीत कलकल की शानदार वापसी, अंकुश पंघाल ने भी जीता सोना; भारत की मेडल टैली पहुंची 75

एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की कुल पदक संख्या 75 हो गई है। इसमें 15 स्वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने आज कुल 9 पदक अपने नाम किए, जिनमें 5 स्वर्ण पदक हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में टॉप-5 में शामिल हो गया है।

कुश्ती में सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड

कुश्ती में भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मुकाबले में सुजीत ताजिकिस्तान के पहलवान के खिलाफ एक समय 6-9 से पीछे चल रहे थे। मुकाबले के आखिरी पलों में सुजीत ने जबरदस्त दांव लगाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को उठाकर मैट पर दो बार पटका। इस शानदार वापसी के बाद स्कोर 6-9 से 10-9 हो गया। सुजीत ने आखिरी पलों में बढ़त हासिल की और मुकाबला जीतकर भारत को कुश्ती में स्वर्ण पदक दिलाया।

X Post

मुक्केबाजी में अंकुश पंघाल का गोल्ड

मुक्केबाजी में भी भारत को स्वर्ण पदक मिला है। पुरुषों के 80 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में अंकुश पंघाल ने दक्षिण कोरिया के किम मिनसियोंग को 4-0 से हराकर गोल्ड जीता। अंकुश ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने फाइनल तक का सफर अजेय रहते हुए तय किया। शुरुआती मुकाबलों में उन्होंने बहरीन के हमसा वोगेल और ताजिकिस्तान के नेकुर्ज सालिमोव को 5-0 से हराया। 

Asian Games में भारत का गोल्डन धमाका, परवीन हुड्‌डा ने जीता गोल्ड; मेडल टैली में 6वें स्थान पर

सेमीफाइनल में अंकुश ने मौजूदा 75 किलोग्राम विश्व चैंपियन फजलिद्दीन एर्किनबोएव को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल के पहले राउंड में भी अंकुश ने बढ़त बनाए रखी और स्प्लिट डिसीजन से 4-1 से राउंड अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और स्वर्ण पदक जीत लिया।

आज भारत के खाते में आए 5 गोल्ड

भारत ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक जीते हैं। इनमें 5 स्वर्ण पदक शामिल हैं। मुक्केबाजी में अंकुश पंघाल के गोल्ड से भारत की स्वर्ण पदकों की संख्या 15 हो गई, जबकि कुश्ती में सुजीत कलकल के गोल्ड ने भी भारत की पदक तालिका को मजबूत किया।

Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन का गोल्डन पंच! चीन की बॉक्सर को 5-0 से हराकर रचा इतिहास

भारत की कुल पदक संख्या

स्वर्ण: 15

रजत: 25

कांस्य: 35

कुल: 75 पदक

भारत अब एशियन गेम्स 2026 की पदक तालिका में टॉप-5 में पहुंच गया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts