शिवपुरी के खनियाधाना थाने में पदस्थ ASI सुकल मरावी ने किया सुसाइड, सर्विस रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में ASI सुकल मरावी ने आत्महत्या कर ली है। खनियाधाना थाने में पदस्थ ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आत्महत्या करने से पहले मरावी रात की गश्त करके पुलिस थाने लौटे थे। जानकारी मिलते ही एसडीओपी प्रशांत शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, इसकी जांच की जा रही है।




















