Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केजरीवाल की भगत सिंह-अंबेडकर के साथ तस्वीर पर विवाद : शहीद के पोते ने उठाए सवाल, BJP ने बताया अफसोसजनक; आतिशी बोलीं- दिल्ली CM संघर्ष के प्रतीक

Follow on Google News
केजरीवाल की भगत सिंह-अंबेडकर के साथ तस्वीर पर विवाद : शहीद के पोते ने उठाए सवाल, BJP ने बताया अफसोसजनक; आतिशी बोलीं- दिल्ली CM संघर्ष के प्रतीक
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की वीडियो ब्रीफिंग के दौरान पीछे लगी एक तस्वीर पर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में दिल्ली सीएम की फोटो भगत सिंह और बीआर अंबेडकर के साथ लगी थी। इसको लेकर भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा, तो आप ने भी पलटवार किया। वहीं भगत सिंह के पोते ने भी आम आदमी पार्टी और सुनीता केजरीवाल का किया विरोध है।

शहीद के पोते ने किया विरोध

भगत सिंह के पोते ने आम आदमी पार्टी और सुनीता केजरीवाल का किया विरोध है। यादविंदर संधू ने कहा कि, सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल की फोटो भगत सिंह और बाबा अंबेडकर की तस्वीर के साथ लगाकर गलत किया है। यह देखने के बाद मुझे बहुत बुरा लगा। केजरीवाल की तुलना दिग्गजों से करने की कोशिश की गई, मैं आम आदमी पार्टी से कहूंगा कि ऐसी हरकतों से बाज आएं।

दिल्ली CM संघर्ष के प्रतीक : आतिशी

वहीं आप नेता आतिशी ने कहा, केंद्र की बीजेपी सरकार ने झूठे आरोप में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। केजरीवाल आज बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ चल रहे संघर्ष के प्रतीक हैं और उनकी तस्वीर इस बात का सबूत है। यह हमें याद दिलाने के लिए है कि आज भाजपा के खिलाफ जो संघर्ष चल रहा है, वह किसी आजादी की लड़ाई से कम नहीं है। एक समय था, जब देश की जनता अंग्रेजों के खिलाफ लड़ती थी। आज ऐसा समय है जब हमें भाजपा की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करना है और केजरीवाल भी वही कर रहे हैं।

जनता AAP के बहकावे में नहीं आने वाली : BJP अध्यक्ष

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने X पर लिखा, भगत सिंह जी और बाबासाहेब अंबेडकर जी के बीच में एक कट्टर भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल की फोटो लगाना बहुत ही खेदपूर्ण है। पहले पति कैमरे के सामने आके झूठ बोलते थे। अब जेल में हैं तो पत्नी से झूठ बुलवा रहे है। जनता AAP के बहकावे में नहीं आने वाली।

29 मार्च को जारी वीडियो मैसेज में नहीं थी तस्वीर

दरअसल, हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। जिसमें दीवार पर भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर के साथ अरविंद केजरीवाल की फोटो लगाई गई है। 29 मार्च को जारी वीडियो मैसेज में अरविंद की तस्वीर नहीं थी। 4 अप्रैल के वीडियो में अरविंद की फोटो दिखाई दी। ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal : पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च किया ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान, वॉट्सऐप नंबर किया जारी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts