Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में शर्मनाक वारदात, आर्मी अफसरों से लूट, बदमाशों ने रुपए लाने भेजा, दूसरी तरफ महिला मित्र से किया गैंगरेप, SP बोलीं- पीड़िता के बयान होना बाकी

Follow on Google News
इंदौर में शर्मनाक वारदात, आर्मी अफसरों से लूट, बदमाशों ने रुपए लाने भेजा, दूसरी तरफ महिला मित्र से किया गैंगरेप, SP बोलीं- पीड़िता के बयान होना बाकी
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में जामगेट (महू) के जंगल में आर्मी के दो ट्रेनी अफसरों बंधक बनाकर बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट की। साथ ही महिला मित्र के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने 6 में से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बाकी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज करना अभी बाकी है। पुलिस ने लूट-डकैती, गैंग रेप, मारपीट और आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।

जाम गेट की ओर घूमने चले गए थे

दरअसल, मेजर रैंक के दो अफसर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले स्थित महू आर्मी कॉलेज में प्रशिक्षण लेने के लिए आए हुए हैं। मंगलवार रात करीब ढाई बजे दोनों अफसरों ने किराए पर कार मंगवाई और दो महिला मित्रों के साथ जाम गेट की ओर घूमने चले गए। कार छोटी जाम के समीप फायरिंग रेंज में खड़ी की और बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। घटनाक्रम में आर्मी ऑफिसर ने अपनी महिला मित्र के साथ रेप की आशंका जताई थी क्योंकि महिला को बदमाश अलग झाड़ी में भी ले गए थे।

बदमाशों ने बंधक बनाकर पीटा

इस मामले जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण हितिका वासल द्वारा बताया गया कि महू के नजदीक आने वाले जामगेट से लगे हुए जंगल में वारदात हुई है। पूरे घटनाक्रम में बताया जा रहा है कि आर्मी के दो ट्रेनी अधिकारी महिला मित्र के साथ रात में करीब ढाई बजे करीब ढाई बजे घूमने निकले थे, तभी जंगल में कुछ 6 बदमाशों उन्हें मिल गए और फिर उन्हें बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद उनके साथ जमकर मारपीट की गई। सैन्य अफसरों और युवतियों के साथ मारपीट कर नकदी, पर्स लूट लिए।

10 लाख रुपए की रखी डिमांड

आरोपियों ने एक अफसर और एक युवती को बंधक बना लिया। 10 लाख रुपए की डिमांड भी की गई। एक आर्मी अफसर और एक महिला को छोड़कर कहा कि 10 लाख रुपए और लाओ। जब तक रुपए नहीं लाआगे, इन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। घबराए अफसर ने नेटवर्क में आकर यूनिट कमांडिंग अफसर को घटना बताई और तुरंत डायल-100 को सूचना दी। आर्मी ने महू पुलिस और ग्रामीण एसपी को वारदात की जानकारी दी। बुधवार तड़के पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो गाड़ियां देखकर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। आरोपियों ने युवती और उसके साथी मेजर को अलग-अलग रखा था। पुलिस ने चारों को अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत नाजुक, इसलिए नहीं हुए बयान

पुलिस ने मौके से घायल मिली महिला मित्र की हालत नाजुक बताई है, जिस कारण बयान नहीं दर्ज हुए। जबकि, आर्मी अफसर ने कहा कि लूट-मारपीट के दौरान महिला मित्र को बदमाश अलग झाड़ियों में ले गए। सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई। पुलिस ने बयान को वेरिफाय करने के लिए टीमें रवाना कर दीं। अधिकारी द्वारा लूटपाट मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया गया है। पुलिस ने सबूत के आधार पर 2 बदमाशों को पकड़ा है तो वहीं अन्य बदमाशों को पकड़ने के लिए एडिशनल एसपी, डीएसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ टीम गठित की है। जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात की जा रही है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts