DHAR NEWS : हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, तस्कर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

धार। जिले के मनावर में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किय़ा है। मनावर के बाकानेर गांव में अवाध तौर पर इन हथियारों का निर्माण हो रहा था। मुखबिर की सूचना पर जब छापा मारा गया तो यहां हथियारों का जखीरा देखकर पुलिस का अमला भी दंग रह गया। इस केस में पुलिस ने हथिय़ार का अवैध कारोबार करने वाले एक तस्कर को हिरासत में ले लिया है और अब उससे पूछताछ के जरिए अवैध हथियार खरीदनें वालों की भी जानकारी जुटा रही है।
https://x.com/psamachar1/status/1804151889153388681
घर के पीछे बनी झोपड़ी में बना रहा था बंदूकें
पुलिस जब जांच के लिए इस तस्कर के घर पहुंची तो घर के भीतर से कुछ भी नहीं मिला, तभी पुलिस ने घर के पिछले हिस्से में बनी एक झोपड़ी (टापरी) की तलाशी ली। यहां से पुलिस को 12 बोर के 4 देसी कट्टे, पांच पिस्टल, 12 बोर के 2 जिंदा कारतूस और एक अधबनी देसी पिस्टल के साथ ही अवैध हथियार बनाने के उपकरण भी मिले। पुलिस ने तत्काल पप्पू सिंह सिकलीगर नाम के इस आरोपी को हिरासत में लेते हुए हथियारों और उपकरणों को जब्त कर लिया। बरामद किए गए अवैध हथियारों की कीमत 2 लाख 36 हजार रूपए है।
https://x.com/psamachar1/status/1804151889153388681












