Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अर्जुन कपूर और बहन अंशुला समेत 4 सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव, करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में हुए थे शामिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का कहर बरसने लगा है। बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारंटीन हैं और संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।

क्रिसमस पार्टी में मलाइका संग शामिल हुए थे अर्जुन

अर्जुन कपूर हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर क्रिसमस पार्टी मनाने गए थे। इस पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी शामिल थीं। मलाइका के अलावा उनकी BFF करिश्मा कपूर के घर भी क्रिसमस पार्टी का शानदार आयोजन किया गया था। पार्टी में करीना कपूर भी फैमिली के साथ पहुंची थीं। करीना और अमृता दोनों ही सेलेब्स क्रिसमस से कुछ दिन पहले ही कोरोना निगेटिव हुई थीं।

अर्जुन दूसरी बार हुए हैं कोरोना सांक्रमित

अर्जुन कपूर दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वे पिछले साल सितंबर 2020 में भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उस वक्त एक्टर ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कोरोना से अपनी लड़ाई का ब्यौरा दिया था। [embed]https://www.instagram.com/p/CEydxJNp3mB/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

अंशुला कपूर का आज बर्थडे

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अर्जुन ने बिल्कुल ही अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें- न्यूलीवेड ब्राइड Ankita Lokhande की टूटी टांग, ‘परदेसी’ गाने पर किया डांस; Video Viral

शूटिंग पर ओमिक्रॉन का असर

ओमिक्रॉन केस की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में है। मुंबई में ओमिक्रॉन और कोरोना के बढ़ते केस का असर शूटिंग पर पड़ने लगा है। कोरोना के मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का घोषित हो चुका है। फिल्मों की रिलीज भी टाल दी गई है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts